फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bridges will open on November 1

शहरवासियों को मिलेगा दिवाली पर तोहफा

Tue, 29 Oct 2013 10:16 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Oct 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
bridges will open on November 1
दिवाली से पहले सेक्टर-17 का नया ओवरब्रिज शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। यह ब्रिज ताज होटल से केसी थिएटर को जाने वाली सड़क पर बना है। शहर के सांसद पवन बंसल 1 नवंबर को इस ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को इस समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड छपवाने का आर्डर दे दिया गया है। मेयर सुभाष चावला  की ओर से समारोह को हरी झंडी दे दी गई है। शाम को होेने वाले इस समारोह के दौरान नगर निगम की ओर से ब्रिज पर लाइटिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद :
समारोह में ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है क्योंकि इसमें पवन बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर भाग ले रहे हैं और कांग्रेस के सभी पार्षद और नेता बंसल को अतिथि बनाने से खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 नवंबर को मल्टीलेवल पार्किंग के शिलान्यास समारोह से आधे से ज्यादा कांग्रेस पार्षद गायब थे क्योंकि निमंत्रण कार्ड में बंसल का नाम नहीं था।

समारोह में कांग्रेस पार्षद भी अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा लाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं सेक्टर-17 के चंद व्यापारियों का मानना है कि दिवाली का सीजन होने के कारण इस समारोह को बाद में किया जाता तो अच्छा था।


अभी शुरू नहीं होगी नाइट फूड स्ट्रीट :
ओवरब्रिज का उद्घाटन तो किया जा रहा है लेकिन इसके नीचे बनीं 40 दुकानों की अभी शुरुआत नहीं की जा रही है। ब्रिज के नीचे बनी दुकानों पर नगर निगम ने नाइट फूड स्ट्रीट खोलने का निर्णय लिया है।

अभी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा दुकानें अलॉट करने के लिए पालिसी बनाई जानी है जबकि दुकानों का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed