फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   residents of chandigarh are not using public transport

चंडीगढ़ में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर रोचक सच आया सामने

Wed, 20 Nov 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 20 Nov 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
residents of chandigarh are not using public transport
चंडीगढ़ में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही कर रहे हैं। 95 प्रतिशत लोग निजी और चार प्रतिशत लोग इको फ्रेंडली वाहन (साइकिल-रिक्शा) का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह बात गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी सेक्टर-46 डी के आठवीं क्लास के स्टूडेंट के एक सर्वे में सामने आई है। तीन महीने के सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि क्या वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करना चाहेंगे तो 93 प्रतिशत लोगों ने माना कि यदि पब्लिक  ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी जाए तो वे इसका इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने यह मॉडल मंगलवार को स्टेट लेवल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में पेश किया। इस मॉडल को सभी ने सराहा और प्रथम पुरस्कार मिला। स्टूडेंट मनीष, सुकन्या, पवनदीप, विशेषांक और युविका अब इस प्रोेजेक्ट को नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस और इंडियन साइंस कांग्रेस में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीयू के सामने रखेंगे प्रोजेक्ट रिपोर्ट

बच्चे सर्वे की रिपोर्ट को सीटीयू के सामने पेश करेंगे ताकि इस पर काम किया जा सके। स्कूल टीचर बलजिंदर कौर, वीरेंद्र पाल कौर, टीना गोयल और शालिनी वशिष्ठ ने प्रोजेक्ट में बच्चों का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed