फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reshuffle in Chandigarh administration officials on large scale

Chandigarh: विजय नामदेवराव जड़े कार्यमुक्त; राजीव वर्मा के पास गृह विभाग, हरगुनजीत बनीं वित्त सचिव

Thu, 20 Jun 2024 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:12 AM IST
सार

सलाहकार राजीव वर्मा ने गृह सचिव, पुलिस व जेल विभाग अपने पास रखे हैं। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा को वाटर रिसोर्सेज, एस्टेट, हाउसिंग, अर्बन प्लानिंग विभाग की सचिव और चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का पद भी दिया गया है। वहीं, हरगुनजीत कौर को वित्त सचिव के साथ ट्रेजरी एंड अकाउंट्स, लोकल फंड/ऑडिट, प्लानिंग, स्टैटिसटिक्स और इंजीनियरिंग विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Reshuffle in Chandigarh administration officials on large scale
राजीव वर्मा और हरगुनजीत कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने डॉ. विजय नामदेवराव जड़े को कार्यमुक्त कर दिया है। इसके साथ ही अब प्रशासन में गृह सचिव और वित्त सचिव दोनों के रेगुलर पद खाली हो गए हैं, लेकिन प्रशासक के सलाहकार ने अस्थायी व्यवस्था करते हुए दोनों अधिकारियों के विभाग अन्य अधिकारियों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले नितिन कुमार यादव भी कार्य मुक्त हुए थे, उनके पास गृह सचिव की जिम्मेदारी थी। उनके जाने के बाद यह विभाग विजय नामदेवराव को सौंप दिए गए थे। वह वित्त सचिव के साथ गृह सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे लेकिन अब वह भी कार्य मुक्त हो गए हैं। इसलिए उनके विभाग कई अधिकारियों में बांटे गए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को बड़े स्तर पर प्रशासन के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल हुआ। सलाहकार राजीव वर्मा ने गृह सचिव, पुलिस व जेल विभाग अपने पास रखे हैं। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा को वाटर रिसोर्सेज, एस्टेट, हाउसिंग, अर्बन प्लानिंग विभाग की सचिव और चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का पद भी दिया गया है। वहीं, हरगुनजीत कौर को वित्त सचिव के साथ ट्रेजरी एंड अकाउंट्स, लोकल फंड/ऑडिट, प्लानिंग, स्टैटिसटिक्स और इंजीनियरिंग विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटको के चेयरमैन बने अजय चगती
स्वास्थ्य सचिव अजय चगती को लोकल गवर्नमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट का सचिव और सिटको का चेयरमैन बनाया गया है। डीसी विनय प्रताप सिंह को परिवहन विभाग, श्रम और रोजगार और रेवेन्यू विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा सचिव अभिजीत विजय चौधरी को लॉ एंड जस्टिस, एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट के सचिव और गृह, पुलिस और जेल विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। खेल सचिव हरि कलिकट्ट को आईटी, कॉरपोरेशन और प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


डॉ. अमित अग्रवाल गृह सचिव, वित्त सचिव के लिए अमित ढाका के नाम की चर्चा
वित्त सचिव के कार्य मुक्त होने के बाद चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारियों की कमी हो गई है। गृह सचिव और वित्त सचिव पद को भरने के लिए पंजाब और हरियाणा से आईएएस अधिकारियों का पैनल प्रशासन को मिल चुका है। गृह सचिव के लिए 2003 बैच के आईएएस डॉ अमित अग्रवाल के नाम की चर्चा है। वह वर्तमान में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएन) के मैनेजिंग डायरेक्टर, डेवलपमेंट एंड पंचायत डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सेक्रेटरी समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वित्त सचिव के लिए 2006 बैच के अमित ढाका के नाम की चर्चा है। वह पंजाब में कार्मिक विभाग के सचिव के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed