फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reserve bank of india, chandigarh news, nri punjab

RBI के बाहर एनआरआई की भीड़ लेकिन इस वजह से नाराज

Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Reserve bank of india, chandigarh news, nri punjab
आरबीआई चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
आरबीआई चंडीगढ़ पुराने नोट नहीं बदल रहा लेकिन आरबीआई के आस-पास कमीशन लेकर पुराने नोट लेने वाले दलाल बड़ी संख्या में घूम रहे हैं। नोटबंदी के समय 20 से 25 प्र्रतिशत तक  कमीशनली जाती थी लेकिन अब यह 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यानी 1 लाख रुपये के पुराने नोटों के बदले केवल 25 हजार रुपये ही वापस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कमीशन काटने के बाद बची रकम मौके पर ही दे दी जाती है। यह खेल आरबीआई के आस-पास चल रहा है। सोमवार को आरबीआई चंडीगढ़ नोट बदलवाने आए कई एनआरआई ने यह खुलासा किया। 20 से अधिक एनआरआई सोमवार को आरबीआई चंडीगढ़ नोट बदलवाने आए। लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर दाखिल नहीं होने दिया।
विज्ञापन


सभी एनआरआई को दिल्ली, पुणे और कोलकाता में बने आरबीआई के रीजनल बैंक में जाकर नोट बदलवाने की बात कही जा रही है। आरबीआई के चंडीगढ़ में बने रीजनल ऑफिस को पुराने नोट बदलने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

RBI के पास 75 प्रतिशत पर पुराने नोट लेने वाले दलाल सक्रिय

Reserve bank of india, chandigarh news, nri punjab
RBI - फोटो : File Photo
आरबीआई रीजनल ऑफिस के बाहर मौजूद एनआरआई बलदेव सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया गया। लेकिन यहां आरबीआई पैसे लेने को तैयार ही नहीं है।

मैसकट से आए बलदेव ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर और चंडीगढ़ में भी उन्हें ऐसे लोग मिले हैं जो मोटे कमीशन पर पुराने नोट लेने को तैयार हैं। लेकिन वह पैसे आरबीआई में ही देना चाहते हैं। कनाडा से आए एनआरआई किरनदीप सिंह ने बताया कि कमीशनखोर महज 25 प्रतिशत पैसे ही वापस लौटा रहे हैं। 75 प्रतिशत तक कमीशन ले रहे हैं। जर्मनी से आए एनआरआई चरनजीत सिंह अटवाल ने भी ऐसे ही आरोप लगाए। अटवाल ने कहा कि पंजाब के मोगा में भी उन्हें ऐसे लोग मिले थे। इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर ऐसे लोग ताक में रहते हैं।

कनाडा टोरंटो से आए सुपिंदर सिंह ने बताया कि वह वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण पहले भारत नहीं आ पाए। अब नोट बदलवाने के लिए इधर-उधर धक्के खा रहे हैं। सुपिंदर ने बताया कि दिल्ली आरबीआई ऑफिस में एनआरआई की बड़ी भीड़ है। इसलिए उन्हें किसी ने चंडीगढ़ आने के लिए कह दिया। यहां आकर पता चला कि यहां नोट नहीं बदले जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed