फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rescue required .. 20 patients get vaccinated in spinal rehab

स्पाइनल रिहैब में 20 व्हीलचेयर मरीजों का किया टीकाकरण

Tue, 25 May 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rescue required .. 20 patients get vaccinated in spinal rehab
चंडीगढ़। सेक्टर- 28 स्थित चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब में सोमवार को रीढ़ की हड्डी में चोट से ग्रस्त 20 व्हीलचेयर मरीजों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसके साथ ही द करण गिल्होत्रा फाउंडेशन और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोगात्मक पहल से रिहैब सेंटर के 100 से अधिक अन्य कर्मचारियों ने भी अपना टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग उपस्थित थीं।
चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की संस्थापक एवं सीईओ निक्की पी कौर ने बताया कि करण गिल्होत्रा की पहल से यह संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों में विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में जाकर टीका लगवाने का एक डर था। इस नेक कार्य के लिए उन्होंने पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और यूटी के सलाहकार मनोज परिदा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बॉक्स
टीका लगवाकर बोले दिव्यांग
पेड़ों
रीढ़ की हड्डी में चोट से ग्रस्त कुमारसन ने कहा कि टीका लगवाने से अच्छा लग रहा है। भारत के नागरिक के रूप में कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी से टीकाकरण के लिए आगे आने का अनुरोध करता हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि यह वायरस के खिलाफ हमारी सबसे अच्छी सुरक्षा है। वहीं एक अन्य मरीज नेहा गेरा ने कहा, मैं खुद को कोविड का टीका लगवाने के लिए बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं, जिसने कई लोगों की जान ले ली है। खुद को टीका लगवाना बहुत जरूरी है ताकि हम इस जानलेवा वायरस से लड़ सकें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed