{"_id":"628ddd6c315d045e62008393","slug":"rescue-operation-to-take-out-farmer-from-well-in-hisar-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: 79 घंटे बाद निकाला गया जयपाल का शव, 22 मई को 40 फुट गहरे कुएं में दबे थे दो किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 79 घंटे बाद निकाला गया जयपाल का शव, 22 मई को 40 फुट गहरे कुएं में दबे थे दो किसान
Wed, 25 May 2022 01:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 May 2022 01:12 PM IST
सार
धवार सुबह मशीन के जरिए धीरे-धीरे कुएं से मिट्टी को हटाया जा रहा है। साथ ही कुएं के अंदर दूसरी तरफ लोहे की प्लेट लगाई जा रही है ताकि मिट्टी दोबारा न गिरे।
विज्ञापन
किसान जयपाल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सेना और एनडीआरएफ की टीम ने कुएं में दबे किसान जयपाल हुड्डा को करीब 79 घंटे बाद निकाल लिया है। चार दिन चले ऑपरेशन में टीम को बुधवार करीब ढाई बजे सफलता मिली। चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद जयपाल को मृत घोषित किया है। रेतीली मिट्टी होने के चलते इस ऑपरेशन को पूरा करने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन
दूसरे किसान जगदीश को पहले ही निकाला जा चुका है। बता दें रविवार सुबह करीब सात बजे जयपाल व जगदीश 40 फीट गहरे कुएं में उतरे थे। यह दोनों मोटर रखने के लिए कुएं में उतरे थे। जयपाल की पत्नी सावित्री कुएं के बाहर थी। अंदर रेतीली मिट्टी दरकने से दोनों कुएं में दब गए थे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे सेना की टीम ने ग्रामीणों को रोक कर अभियान को अपने हाथ में लिया। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी सहयोग के लिए पहुंची। सोमवार को जगदीश को निकाला गया। जिसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन