फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day Celebration in tricity

देखिए, आज कहां-कहां और कौन फहरायेगा तिरंगा

Sun, 26 Jan 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Jan 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Republic Day Celebration in tricity
ट्राईसिटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर कई जगहों पर प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न जगह पर तिरंगा फहराया जाएगा। देखिए ट्राईसिटी में कहां-कहां फहराया जाएगा तिरंगा।-
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन का गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे।

नगर निगम सेक्टर-17 के फायर स्टेशन बिल्डिंग में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 8.45 बजे।

कांग्रेस पार्टी सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में गंणतंत्र दिवस मनाएगी, प्रदेश अध्यक्ष बीबी बहल राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। सुबह नौ बजे।


भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश सेक्टर-33 के प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह, प्रधान संजय टंडन राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे सुबह 10 बजे।

कांग्रेस कालोनी सेल चंडीगढ़ कालोनी नंबर चार से 25 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेगी सुबह 10 बजे से।

पीयू के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 8.30 बजे।

सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में गढ़वाल सभा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करेगी। गढ़वाल सभा के प्रधान कुंदन लाल उनियाल राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे।

बहुजन समाज पार्टी गांव फैंदा में राष्ट्रीय झंडा फहराएंगी सुबह 11 बजे।

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय परिसर सेक्टर-9 में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 8.30 बजे।

सरकारी कॉलेज में होगा गणतंत्र दिवस समारोह
मोहाली में गणतंत्र पर जिला स्तरीय प्रोग्राम रविवार को फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

समागम में मुख्य मेहमान शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका होंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। हालांकि कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों व शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9:58 बजे
कालका। गणतंत्र दिवस समारोह आज सुबह स्थानीय राजकीय महाविद्यालय कालका के अरुणा आसफ अली स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह में प्रात: 9:58 बजे एसडीएम (ना.) मनिता मलिक ध्वजारोहण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed