फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   republic day 2020: Punjab CM Capt Amarinder Singh Hoist Flag at Mohali

गुरदासपुर में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और मोहाली में कैप्टन ने फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Jan 2020 04:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jan 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
republic day 2020: Punjab CM Capt Amarinder Singh Hoist Flag at Mohali
Chandigarh - फोटो : अमर उजाला

मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिरंगा फहराया। पंजाब में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम गुरदासपुर में भी मनाया गया। यहां गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने तिरंगा फहराया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस के जवान और स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग प्रस्तुति दी। कई विभागों ने मनमोहक झांकियां भी निकालीं। चप्पे-चप्पे पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। वहीं कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन से नजर भी रखी गई। 
विज्ञापन


कैप्टन ने दी मोहाली को सौगात
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की ताकत और संस्कृति का एक सुंदर और शानदार प्रदर्शन हुआ। पंजाब में नए गठित एसओजी का उल्लेख करते हुए कैप्टन ने कहा कि एसओजी ने परेड में पहली बार भाग लिया। यह आतंक, घुसैठ और अन्य संवेदनशील खतरों से निपटने के लिए एक विशिष्ट बल है। इस दौरान सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली को सौगातें भी दीं। अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली और नई एसटीपी, आईटीआई, मार्केट कमेटी व पुलिस लाइन की स्थापना करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर में मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फहराया झंडा
तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हरीके वेटलैंड और फिरोजपुर जिले को टूरिस्ट हब बनाने के लिए 60 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है। इससे पहले शिक्षामंत्री ने हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों की समाधि पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी को बतौर विरासती शहर विकसित करने के लिए 271 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। वही फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

मुक्तसर में वन मंत्री धर्मसोत ने फहराया तिरंगा

republic day 2020: Punjab CM Capt Amarinder Singh Hoist Flag at Mohali
पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर।

मुक्तसर में गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया। समारोह में वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। धर्मसोत ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट से सलामी ली। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सभ्याचारक व देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया।

भारतीय संविधान दुनिया में बेहतरीन: राणा केपी
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का बेहतरीन संविधान है, यह संविधान मुकम्मल है, क्योंकि सारी दुनिया का संविधान देखकर ही भारत का संविधान बनाया गया है। वह 71वें गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की और परेड का निरीक्षण किया। बठिंडा में पंजाब के सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

republic day 2020: Punjab CM Capt Amarinder Singh Hoist Flag at Mohali

  कहां किसने फहराया तिरंगा

  • स्पीकर राणा केपी सिंह-                         होशियारपुर 
  • डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी-           फरीदकोट 
  • ब्रह्म मोहिन्द्रा-                                    फतेहगढ़ साहिब
  • मनप्रीत सिंह बादल                              जालंधर
  • ओम प्रकाश सोनी                                  संगरूर
  • साधु सिंह धर्मसोत                               श्री मुक्तसर साहिब
  •  राणा गुरमीत सिंह सोढी                       रूपनगर 
  •  चरनजीत सिंह चन्नी                           फिरोजपुर
  • रजिया सुल्ताना                                  एसबीएस नगर

republic day 2020: Punjab CM Capt Amarinder Singh Hoist Flag at Mohali
ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर। - फोटो : अमर उजाला
  • सुखबिन्दर सिंह सरकारिया-        अमृतसर
  • बलबीर सिंह सिद्धू-                      बठिंडा, 
  • विजय इंदर सिंगला-                   पटियाला,
  • सुन्दर शाम अरोड़ा-                     बरनाला 
  • भारत भूषण आशु-                      मानसा 
  • तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा -        पठानकोट 
  • अरुणा चौधरी-                           लुधियाना
  • गुरप्रीत सिंह कांगड़-                   मोगा 
  • सुखजिन्दर सिंह रंधावा-             जालंधर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed