{"_id":"5e2d84c78ebc3e4af3409b60","slug":"republic-day-2020-haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-hoisted-flag-at-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में डिप्टी सीएम दुष्यंत ने फहराया राष्ट्र ध्वज, हरियाणा में राजस्व दिवस मनाने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में डिप्टी सीएम दुष्यंत ने फहराया राष्ट्र ध्वज, हरियाणा में राजस्व दिवस मनाने की घोषणा की
Sun, 26 Jan 2020 06:34 PM IST
ajay kumar
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Jan 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने करनाल में ध्वजारोहण किया।
करनाल की नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली और जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इससे पहले उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवार जनों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने जनपद वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। सरकार ने वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए वर्ष भर सुशासन की नई-नई पहल करने पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भलाई के लिए एक अहम निर्णय सरकार लेने जा रही है। इस निर्णय के तहत हर महीने के पहले मंगलवार को राजस्व दिवस प्रदेश के सभी एसडीएम कार्यालयों में मनाया जाएगा। इस दिन राजस्व विभाग के पटवारी से लेकर एसडीएम तक के बीच के सभी अधिकारी एक साथ बैठेंगे और लोगों की राजस्व संबंधी शिकायतों को सुनेंगे व जरूरतों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि जमीन संबंधी मामले कोर्ट में पिछले 25 सालों से लंबित पड़े हैं। लोगों को इस बारे काफी दिक्कत हो रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई हो। यदि विकास में बाधा आने वाले मामलों के सुधार के लिए उन्हें किसी नियम में बदलाव भी करना पड़े तो हरियाणा सरकार इससे पीछे नहीं हटेगी।