फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   reprimand to officers by mayor on dirt in Cremation ground

शहर ही नहीं, श्मशान घाट को भी ब्यूटीफुल बनाओ: मेयर

Wed, 24 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
reprimand to officers by mayor on dirt in Cremation ground

मेयर अरुण सूद ने मंगलवार को सेक्टर-25 के श्मशान घाट पर संत निरंकारी मिशन की ओर से चलाए गए सफाई अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान वहां गंदगी और अव्यवस्था को देखकर हैरान हो गए।

विज्ञापन


मेयर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इस अभियान में वार्ड पार्षद एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला और भाजपा पार्षद आशा जसवाल ने भी भाग लिया। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि शहर को सिटी ब्यूटीफुल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन श्मशान घाट की सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसे भी ब्यूटीफुल बनाने के लिए प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन


नगर निगम ने मंगलवार को शहर के 52 स्थानों पर सफाई और पौधारोपण अभियान चलाया लेकिन इसमें निगम के सफाई कर्मचारी शामिल नहीं हुए। हालांकि निगम ने सभी को सफाई के लिए सामान मुहैया करवाया। सफाई के काम में संत निरंकारी मिशन के अनुयायी ही लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडितों ने मेयर को समस्या बताई
श्मशान घाट चलाने वाले पंडितों ने भी अपनी शिकायत मेयर को बताई। यहां पर कई नल में पानी नहीं आ रहा था। छत पर पानी की जो टंकियां लगी हैं, उसके वॉल्व गायब थे। इस कारण पानी जमीन पर लगातार गिरता है। श्मशान घाट में बच्चों के शव को दफनाने के लिए जो जगह तय है, उसकी अव्यवस्था को देखकर मेयर ने फटकार लगाई।

इस जगह पर बाउंड्री वाल न होने के कारण कुत्ते दफनाए शव को निकाल कर ले जाते हैं। मेयर ने अधिकारियों से यहां पर शव दफनाने के लिए अलग-अलग जगह चिह्नित करने को कहा है। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि जो काम करने के निर्देश दिए गए हैं, वह पूरे हुए या नहीं। इसका निरीक्षण करने एक हफ्ते बाद मेयर खुद आएंगे। वह एक हफ्ते बाद फिर यहां आकर निरीक्षण करेंगे।  और जो काम कहेंगे हैं वह पूरे हुए या नहीं उसे चेक करेंगे।

लॉकर की स्थिति सुधारने को कहा
श्मशान घाट में अस्थियां रखने के लिए जो लॉकर बनाए गए हैं, उनकी हालत भी खस्ता है। कई लॉकर के दरवाजे टूटे हुए हैं। अधिकारियों ने श्मशान घाट चलाने वालों को इन लॉकर को ठीक करवाने को कहा है। जबकि मेयर ने अधिकारियों को पंखे भी बदलने के लिए कहा है।


सलाहकार भी शामिल हुए अभियान में
सेक्टर-23 में नाले की सफाई करने के लिए चलाए गए अभियान में सलाहकार विजय देव भी शामिल हुए। इस मौके पर देव ने कहा कि हर शहरवासी को इस तरह के अभियान में सहयोग देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed