{"_id":"6464c456e24d8b63f8055ad6","slug":"representatives-of-brahmin-society-expressed-gratitude-to-the-chief-minister-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-142784-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वर्षों पुराने पहरावर जमीन मामले का समुचित हल निकाल कर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को जमीन देने के लिए ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे और पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के सदस्य भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नगर निगम रोहतक की 15.37 एकड़ भूमि को गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण करके बीते मंगलवार को 2 लाख रुपये प्रति वर्ष की दर से 33 वर्षों की लीज पर उपरोक्त भूमि को गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को आवंटित करने के लिए दस्तावेज सौंपे गए। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।