फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Report named on four including gangster Goldie Brar in Faridkot Dera follower s murder case

Faridkot: डेरा अनुयायी प्रदीप की हत्या मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत चार नामजद, कार से की गई थी रेकी

Sat, 12 Nov 2022 08:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Nov 2022 08:18 PM IST
सार

घटना के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक प्रदीप सिंह राजू की पत्नी सिमरन के बयान पर छह अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था और पड़ताल के आधार पर उक्त केस में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत चार आरोपियों को नामजद कर लिया है। घटना के कुछ समय बाद ही गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी।

विज्ञापन
Report named on four including gangster Goldie Brar in Faridkot Dera follower s murder case
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप सिंह राजू की हत्या मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ समेत कुल चार आरोपियों को नामजद कर लिया है। इनमें गोल्डी बराड़ के अलावा फरीदकोट के सोसाइटी नगर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी भूपिंदर सिंह गोल्डी और मोगा के गांव मुनावा निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ राजू के नाम शामिल हैं। घटना वाले दिन ही पुलिस को फरीदकोट निवासी दोनों युवकों के बारे में सुराग मिल गया था और पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश भी दी थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने मृतक प्रदीप सिंह राजू की पत्नी सिमरन के बयान पर छह अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था और पड़ताल के आधार पर उक्त केस में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत चार आरोपियों को नामजद कर लिया है। घटना के कुछ समय बाद ही गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी और दिल्ली के स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने भी प्राथमिक पूछताछ में खुलासा कर दिया है कि वारदात को गोल्डी बराड़ के इशारे पर ही अंजाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, डेरा अनुयायी की हत्या केस में नामजद चारों आरोपियों में फरीदकोट निवासी दोनों युवकों के घटना में शमूलियत के आरोप हैं, जबकि गोल्डी बराड़ व हरजिंदर सिंह राजू पर साजिश रचने के आरोप हैं। नामजद आरोपियों में से गोल्डी बराड़ तो कनाडा में बैठा है और मोगा निवासी हरजिंदर सिंह राजू भी इन दिनों मोगा पुलिस के पास रिमांड पर है। वह फरीदकोट जेल में बंद था और कुछ समय पहले ही मोगा पुलिस उसे वारंट पर लेकर गई थी, उसे अब जल्द ही फरीदकोट पुलिस लेकर आएगी। इसके अलावा फरीदकोट निवासी दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में रची गई साजिश 
जिला पुलिस की पड़ताल के दौरान कई पहलु सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, डेरा अनुयायी की हत्या की साजिश रचने की शुरुआत फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल से ही की गई। यहां पर बंद मोगा जिले के गांव मुनावा के रहने वाले हरजिंदर सिंह राजू ने फरीदकोट निवासी दोनों युवकों का गोल्डी बराड़ से संपर्क करवाया था। दोनों में से मनप्रीत सिंह मनी का एक करीबी रिश्तेदार भोला सिंह खालसा भी हत्या के एक मामले में फरीदकोट जेल में बंद है। पुलिस को आशंका है कि भोला सिंह खालसा ने मनी व उसके साथी का हरजिंदर सिंह के साथ संपर्क करवाया होगा, जिसने बाद में उनका गोल्डी बराड़ से संपर्क करवाया।

विज्ञापन

रिट्ज कार में की गई रेकी, आठ को कोटकपूरा पहुंच गए थे शूटर
उधर, सूत्रों के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले हरियाणा के शूटर आठ नवंबर को ही कोटकपूरा पहुंच गए थे और उस दिन रात के समय किसी स्थान पर खेतों में मोटर वाले कमरे में रुके थे। इसके अलावा घटना से पहले रिट्ज कार के माध्यम से रेकी भी की गई और पुलिस उस कार की भी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस जांच में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वारदात को अंजाम देने के पीछे कुल कितने आरोपियों की भूमिका है। घटना को 6 आरोपियों ने अंजाम दिया था लेकिन साजिश रचने से लेकर हथियार उपलब्ध करवाने, रेकी करने, आरोपियों को भगाने समेत अन्य भूमिकाएं निभाने वाले आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिशें की जा रही है। इनमें से अभी तक पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों व साजिश रचने के आरोप में गोल्डी बराड़ व हरजिंदर सिंह राजू को ही नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed