{"_id":"64912f76a55d7bd2cc00b556","slug":"replica-of-capsule-of-engineer-jaswant-singh-gill-will-be-installed-at-square-in-amritsar-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अमृतसर में लगेगी इंजी. जसवंत गिल के कैप्सूल की रेप्लिका, बंगाल में खदान से बचाए थे 65 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अमृतसर में लगेगी इंजी. जसवंत गिल के कैप्सूल की रेप्लिका, बंगाल में खदान से बचाए थे 65 मजदूर
Tue, 20 Jun 2023 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:22 AM IST
सार
अमृतसर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की याद में बॉलीवुड में एक फिल्म भी बनाई जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म इसी वर्ष रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
अमृतसर में लगेगी कैप्सूल मैन जसवंत गिल के कैप्सूल कर रेप्लिका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1989 में पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों को निकालने वाले अमृतसर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के कैप्सूल की रेप्लिका को अमृतसर के चौक पर लगाया जाएगा। अमृतसर स्थित मजीठा रोड के नारी निकेतन के पास वाले चौक में यह यादगार स्थापित की जा रही है। प्रोजेक्ट काफी वर्षों से पास था, लेकिन इस पर अब काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
करीब दो साल पहले इस चौक का नाम इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के नाम पर रखा गया था। उनके देहांत के लगभग साढ़े तीन साल बाद यह सम्मान उन्हें दिया जा रहा है। 13 नवंबर, 1989 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में महाबीर कोलियरी में त्रासदी हुई थी। श्रमिक कोयला निकालने सदान में पहुंचे और धमाकों को ट्रिगर किया तो दबाव से सुरंग टूट गई और अंदर पानी भर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आदिपुरुष पर विवाद: फिल्म के निर्माता-निर्देशक और स्टार कास्ट के खिलाफ अमृतसर अदालत में केस दायर, ये है आरोप
विज्ञापन
इस घटना में छह श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि 65 मजदूरों को इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की सूझबूझ से बाहर निकाल लिया गया था। गिल ने एक कैप्सूल इजाद किया था, जिसे सुरंग में डाल कर सभी श्रमिकों को बाहर निकाला गया। इसकी रेप्लिका को यादगार के रूप में चौक में लगाया जा रहा है। इसे स्टील से तैयार किया गया है। वर्ष 1991 में तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन ने उनको सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक प्रदान किया था।
बन रही है फिल्म
अमृतसर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की याद में बॉलीवुड में एक फिल्म भी बनाई जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म इसी वर्ष रिलीज हो रही है। इस फिल्म का नाम द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू रखा गया है। चौक की संभाल की जिम्मेदारी रोटरी क्लब के पास होगी।