फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   renowned artist chetan bhagat amazing deed in chandigarh, 19 years old barber told story

चेतन भगत ने पेड़ के नीचे बनवाई शेव, 19 साल के नाई ने किए कई खुलासे

Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
शबनम कौर/अमर उजाला, चंडीगढ़
शबनम कौर/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
renowned artist chetan bhagat amazing deed in chandigarh, 19 years old barber told story
चेतन भगत
जाने माने लेखक चेतन भगत ने अपनी किताब का विमोचन करने से पहले एक ऐसा काम किया, जिसकी कहानी 19 साल के लड़के ने सुनाई। दरअसल, चेतन भगत शनिवार को एलांते मॉल में अपनी किताब ‘वन इंडिया गर्ल’ का विमोचन करने आए थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित कबाड़ी मार्केट में सड़क किनारे शेव करवाई। शेव करने वाला एक 19 साल लड़का रिजवान खान था, जिससे उन्होंने चंडीगढ़ की खूबसूरती को जानने की कोशिश की और अपने इस लक्ष्य में वे सफल भी हुए।
विज्ञापन


रिजवान ने चेतन भगत को सिटी ब्यूटीफुल की तीन खास बातें बताईं। चेतन के मुताबिक पहली यह कि चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है और यहां पर साफ सफाई हमेशा रहती है। दूसरा सुखना लेक और रॉक गार्डन चंडीगढ़ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं। तीसरा यह कि शहर शांति के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान से चेतन ने साक्षा की कई खास बातें

renowned artist chetan bhagat amazing deed in chandigarh, 19 years old barber told story
चेतन भगत
अमर उजाला के साथ एक खास बातचीत दौरान रिजवान खान ने शेव के दौरान चेतन भगत से हुई अपनी बातों को साझा किया। 19 वर्षीय रिजवान ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले मुझसे मेरा नाम, परिवार और फिर काम के बारे में पूछा।

इसके बाद उनके साथ आए आदमी ने बताया कि यह भारत के जाने माने लेखक चेतन भगत हैं। लेकिन मुझे उनके बारे में कुछ भी नहीं पता था। बातचीत के दौरान जब उन्होंने बताया कि आमिर खान की सुपर हिट फिल्म ‘थ्री इडियट’ इनकी किताब पर बनी है तो मैं चकित रह गया।

सोचा कि इतना बड़ा लेखक मेरी छोटी सी दुकान पर क्यों आएगा? पहले तो मुझे उसकी बातें झूठी लगीं। लेकिन मेरे दिल में थोड़ी घबराहट होनी शुरू हो गई। उन्होंने शेविंग दौरान सेल्फी भी ली और कहा कि मैं हमेशा इसे अपने पास रखूंगा।

किताब के विमोचन के लिए किया अमंत्रित

renowned artist chetan bhagat amazing deed in chandigarh, 19 years old barber told story
19 वर्षीय नाई ​रिजवान
रिजवान खान ने बताया कि वह 20 मिनट तक दुकान पर ठहरे। उन्होंने मुझसे चंडीगढ़ शहर के बारे में पूछा। अपने बारे में बताते हुआ कहा कि मैं दिल्ली से हूं और एलांते मॉल में मेरी किताब का विमोचन होने जा रहा है। अगर आपको टाइम मिले तो जरूर आना। वहां पर एंट्री फ्री है।

जबरदस्ती दिए पैसे
रिजवान खान ने बताया कि जब वे जाने लगे तो मुझसे शेव करने के पैसे के बारे में पूछा। मैंने उन्हें मना कर दिया। लेकिन वे बार - बार मुझसे शेव कराने का शुल्क पूछते रहे तो मैंने बता दिया कि इसके लिए 20 रुपये लेता हूं।  इसके बाद चेतन भगत ने 20 की जगह 100 का नोट मेरे हाथ पर रख दिया और थैंक्यू बोले। उन्होंने मेरे काम की तारीफ की और जाते जाते कहा कि तूने तो मेरे को स्मार्ट बना दिया।

लेखनी का हिस्सा तो नहीं
चेतन भगत अपने इंटरव्यू में हमेशा यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि लेखक अपनी कलम के माध्यम से समाज को आइना दिखाने की कोशिश करता है। आइना दिखाने के लिए उसे घूमना पड़ता है और ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलना होता है। शायद एलांते मॉल से कबाड़ी मार्केट तक पैदल जाना, वहां पेड़ के नीचे शेव करवाना जिसके  आसपास ट्रकों की बड़ी लाइन और घोड़े तक थे, उनकी लेखनी का एक हिस्सा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed