{"_id":"dd6c252348d77b6ed1cb32ab982fc396","slug":"renovation-on-sec-18-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस रोड पर जाने से पहले खबर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस रोड पर जाने से पहले खबर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Jun 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की रोड डिवीजन ने सेक्टर-18 में सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात से यहां काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके लिए सेक्टर-18-19 से सेक्टर-17-18 लाइट प्वाइंट तक टैगोर थिएटर वाली पूरी सड़क 15 दिनों के लिए बंद रखी जाएगी।
निगम की रोड डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क काफी पुरानी हो चुकी थी और इसको दोबारा से बनाया जाना था।
यहां सड़क को 4 इंच तक खोदा जाएगा और उसमें 2 इंच तक मटीरियल भरा जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि यहां से गुजरने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों को चुन सकते हैं।