फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Remove post name from vehicles, traffic police challans

वाहनों से हटा लें पद और नाम, ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश

Thu, 30 Jan 2020 11:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Remove post name from vehicles, traffic police challans
गाड़ी पर लगा स्टीकर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद वाहनों पर पद और नाम का स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन हैरानी की बात है कि ट्रैफिक पुलिस के चालान बुक में वाहनों पर स्टीकर लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले आफेंस ही नहीं हैं।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों का कहना है कि चालान बुक में ही पेन से 177 एमवी एक्ट के तहत चालान किए जा रहे हैं। वहीं, अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक इस एक्ट में कोई चालान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा था कि वाहनों पर पुलिस, डीसी, जज, एडवोकेट, मेयर, विधायक, चेयरमैन, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, डॉक्टर, प्रेस आदि न लिखें। अगर पहले से लिखवा रखा है तो फौरन उसे हटा दें। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सरकारी या निजी किसी भी वाहन (एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को छोड़कर) पद व नाम अंकित नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा था कि सड़क पर हर व्यक्ति समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन पर विभाग या पद का नाम लिखकर अपनी वीआईपीगीरी को झाड़ना अच्छी बात नहीं है। ऐसा करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे। इसी आधार पर ट्रैफिक पुलिस दिनभर असमंजस में रही। एक तरफ ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि चालान शुरू कर दिया गया है, जबकि दूसरी तरफ पुलिस ने देर रात तक कितने चालान काटे, इसका डाटा ही प्रोवाइड करा सकी।

पहली बार पकड़े जाने पर 500 रुपये का चालान

ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, शहर में दौड़ने वाले वाहन अगर स्टीकर लगाकर पकड़े जाते है तो पुलिस 177 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर 500 रुपये का चालान काटेगी, जबकि दूसरी बार इसी आफेंस में पकड़े जाने पर चालान का भुगतान राशि दोगुना कर दी जाएगी।

हमें तो स्टीकरों के चालान काटने के निर्देश नहीं मिले
हैरानी की बात है कि जब शहर के अलग-अलग नाकों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से स्टीकरों के चालान के बारे में पूछा गया तो उन्हें पता ही नहीं था। उनका कहना था कि अफसरों ने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिए हैं कि ऐसे वाहन के भी चालान काटने हैं, जिनपर स्टीकर लगे हैं। वहीं, उच्चाधिकारियों का दावा है कि बुधवार को इनके चालान काटे गए हैं।

अभी भी पुलिस समेत अन्य डिपार्टमेंट के प्राइवेट गाड़ियों पर लगे हैं स्टीकर
बता दें कि पुलिस और अन्य डिपार्टमेंट की प्राइवेट वाहनों पर अभी भी स्टीकर लगे हुए है। वहीं, उच्चाधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इन वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। जल्द ही मुहिम चलाकर सभी वाहनों के चालान किए जाएंगे।

81 ऑटो इंपाउंड
ट्रैफिक पुलिस ने लगातार तीसरे दिन ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। बुधवार को शहर के अलग-अलग जगहों से 81 ऑटो को जब्त किया गया। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस तीन दिनों में कुल 392 ऑटो को जब्त कर 500 से ज्यादा चालान काट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed