फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Remove encroachment Squad protest in Maulijagaran

अतिक्रमण हटाओ दस्ते का मौलीजागरां में विरोध

Thu, 25 Mar 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment Squad protest in Maulijagaran
मनीमाजरा। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता बुधवार सुबह मौलीजागरां से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा तो लोगों ने इसका विरोध किया। इलाका पार्षद अनिल दुबे के साथ मंडल प्रधान अरविंद सिंह और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर नगर निगम की टीम का विरोध किया। इसके चलते नगर निगम की टीम को लौटना पड़ा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम के रोड विंग के अधिकारी भी अभियान में शामिल थे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंचार्ज सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त ने बताया कि मौलीजागरां थाना प्रभारी ने नगर निगम को पत्र लिख कर मकानों के आगे हुए कब्जे हटाने के लिए मांग की थी। इसके बाद नगर निगम ने यह अभियान चलाने की योजना बनाई थी। इसका स्थानीय पार्षद और लोगों ने विरोध किया तो उन्हें वापस जाना पड़ा। इसके बावजूद भी उनकी टीम ने सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों को उठाकर जब्त किया है।
विज्ञापन

दुबे ने मौके पर पहुंचकर विरोध करने के साथ ही स्थानीय भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व अन्य पदाधिकारियों को मामले के बारे में बताया। इस पर उन्होंने दखल देते हुए निगम अधिकारियों से बात करके अतिक्रमण रुकवाया। दुबे ने कहा कि वे हरदम अपने इलाकावासियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमेशा रहेंगे। प्रदर्शन में भाजपा मंडलाध्यक्ष अरविन्द सिंह, लल्लन, राजपाल डोगर, बाबू राम यादव, वीरपाल, ओमप्रकाश यादव, शिव राय, टन्नू सिंह, राम, शशांक दुबे (शानू), आजाद मौर्य, संदीप आदि भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों की मांग पर थानाध्यक्ष ने बुलाया था दस्ता : अनिल दुबे
स्थानीय पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दस्ते को कांग्रेसियों की मांग पर स्थानीय थानाध्यक्ष जुलदान सिंह ने बुलाया था। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ दिन पूर्व विकास नगर में पुलिस-पब्लिक मीटिंग हुई थी। इसमें कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने थानाध्यक्ष से यहां के कई निवासियों द्वारा घरों के आगे सीढ़ियां बनाने का आरोप लगाया था व उनसे इन्हें हटाने की मांग की थी। इस पर थानाध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को अधिकारियों ने दस्ता भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed