फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Remove encroachment squad goods four trucks shopkeeper customer

अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने की कार्रवाई, चार ट्रकों में ले गए सामान, दुकानदार बोले- ग्राहक है नहीं, कैसे करें काम

Thu, 24 Sep 2020 10:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment squad goods four trucks shopkeeper customer
चंडीगढ़। नगर निगम का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ते वीरवार दोपहर दक्षिण के सेक्टरों में पहुंचा। इस दौरान टीम 4 ट्रकों में सामान भरकर ले गई। 5 सब-इंस्पेक्टर के साथ पहुंची टीम को देख दुकानदारों में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने कहा कि कोरोना के चलते ग्राहक नहीं है, ऐसे में काम करना मुश्किल है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा को शिकायत मिली थी कि दक्षिण के सेक्टरों में काफी अतिक्रमण हो रहा है। इस पर उनके निर्देश अनुसार अवतार गोरिया, निर्मल सिंह, अशोक राही, राजेश व मंगल सिंह के साथ सेक्टर-41 कृष्णा मार्केट, सेक्टर-34 फर्नीचर मार्केट, बुड़ैल कबाड़ी मार्केट में छापे मारे। इस दौरान 35 चालान के साथ ही काफी माल जब्त किया। मार्केट में अचानक टीम को आया देख रेहड़ी वाले भागने लगे। वहीं दुकानदार भी अपना सामान जल्दी-जल्दी समेटने लगे पर टीम ने दौड़कर सभी को पकड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर-19 मार्केट के प्रधान ने कमिश्नर को लिखा पत्र
सेक्टर-19 मार्केट के प्रधान नरेंद्र सिंह ने कमिश्नर केके यादव को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि कोरोना के कारण वैसे ही कई बार दुकानदार बिना बोहनी किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर अभियान चलने से दुकानदार का 2 हजार रुपये का चालान हो रहा है। ऐसे में दुकानदार के जख्मों पर नमक लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed