फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Remand of accused Sanjeev Kumar extended by three days

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: आरोपी संजीव कुमार का रिमांड तीन दिन बढ़ा, मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई

Mon, 03 Oct 2022 11:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 11:34 PM IST
सार

पुलिस ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ के दौरान अपने दोस्त सन्नी को वीडियो भेजने के आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से सन्नी और उसके दोस्त रंकज वर्मा को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Remand of accused Sanjeev Kumar extended by three days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 17 सितंबर को छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में अरुणाचल प्रदेश से पकड़े गए फौजी संजीव कुमार को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जज ने उसको तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वहीं छात्रा, सन्नी और रंकज को अदालत ने शनिवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

विज्ञापन


वहीं, आरोपी सन्नी, रंकज और छात्रा के मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें उनके खुद के ही वीडियो सामने आए हैं। वहीं फौजी को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया था, इसलिए उसके मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस अभी यह जांच करना चाहती है कि कहीं फौजी अन्य लड़कियों से भी ऐसे ही वीडियो तो नहीं बनवाता था।
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बाथरूम में आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर बवाल हुआ था। इसमें पुलिस ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ के दौरान अपने दोस्त सन्नी को वीडियो भेजने के आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से सन्नी और उसके दोस्त रंकज वर्मा को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ के दौरान फौजी संजीव कुमार का नाम भी सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed