फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Religion of humanity is most important: Gurbachan Singh

सबसे महत्वपूर्ण है इंसानियत का धर्म : गुरबचन सिंह

Mon, 28 Dec 2020 02:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Religion of humanity is most important: Gurbachan Singh
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल नंबर- 6 में रविवार को छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर वेबिनार करवाया गया। इसमें गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार के बलिदान का भारतीय इतिहास में महत्व विषय पर जानकारी दी गई। वार्डन डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सिख संगत के ऑल इंडिया एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट गुरबचन सिंह मोखा ने कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन

गुरबचन सिंह मोखा ने कहा कि धर्म में सबसे महत्वपूर्ण है इंसानियत का धर्म। श्री गुरु ग्रंथ साहिब और गीता दोनों ही कर्म पर जोर देते हैं। उन्होंने हिंदू और सिख धर्म का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी धर्मों का संदेश सिर्फ इंसानियत है। उन्होंने बताया कि सूबा सरहिंद के दबाव और कई तरह के लालच देने के बावजूद जोरावर सिंह और फतिह सिंह ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया था। लगातार तीन दिन तक चली कचहरी के बाद दोनों साहिबजादे दीवार में चुनवा दिए गए थे। उनके दोनों भाई साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह जंग में शहीद हुए। उससे पहले उनके दादा और सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए शहीदी दी थी। इन सभी घटनाओं का जिक्र करते हुए गुरबचन सिंह मोखा ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उसके भारतीय इतिहास पर प्रभाव को बताया।रिसर्च स्कॉलर मोनिका ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। वार्डन डॉ मनीषा शर्मा ने सभी का आभार जताया। कहा कि बच्चों को अपने गौरवमई इतिहास को अवश्य ही पढ़ाना चाहिए और गुरु परिवार की बलिदानी का सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed