फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relief to businessmen in collector rate in tri city

व्यापारियों को नए साल पर मिला बड़ा तोहफा

Sat, 10 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
relief to businessmen in collector rate in tri city

प्रशासन ने कलेक्टर रेट को रिवाइज कर व्यापारियों को राहत पहुंचाते हुए 25 प्रतिशत कटौती कर दी है। वहीं रेजिडेंशियल एरिया के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। डीसी कम कलक्टर कम रजिस्ट्रार ऑफ डॉक्यूमेंट के अंडर बनी अधिकारियों की कमेटी ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


कमर्शियल में बदली गई इंडस्ट्रियल शॉप, प्लॉट्स की बिक्री अब रिवाइज्ड कलेक्टर रेट के हिसाब से ही होगी। एस्टेट ऑफिस की परमिशन के बाद इंडस्ट्रियल प्लॉट और दुकानें जो कमर्शियल की गई हैं। उनमें 25 प्रतिशत की कटौती के बाद ग्राउंड फ्लोर 15 हजार 593 प्रति वर्ग फुट के हिसाब से सेल होगा।
विज्ञापन


फर्स्ट फ्लोर 13 हजार 860 व सेकेंड फ्लोर 12 हजार 994 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से सेल किया जा सकेगा। वहीं इंडस्ट्रियल से कमर्शियल में बदले खाली प्लॉट कटौती के बाद 1 लाख 62 हजार 162 रुपये प्रति वर्ग गज में मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त 2013 में कलेक्टर रेट रिवाइज्ड किए गए थे। ट्रेजरी ऑफिसर राजीव तिवारी ने बताया कि इंडस्ट्रियल से कमर्शियल में बदले प्लॉट्स व दुकानों के रेट में 25 फीसदी तक की कटौती की है।

कमेटी ने लिया फैसला

relief to businessmen in collector rate in tri city

डीसी मोहम्मद शाइन के अंडर बनी कमेटी में एडीसी टीपीएस फुलका, ट्रेजरी ऑफिसर राजीव तिवारी, तहसीलदार रेवेन्यू इंद्रपाल सिंह नारंग व अन्य सदस्य शामिल रहे।

इनका नहीं बदला रेट
अर्बन एरिया के कमर्शियल रेट

1. (ए) इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में 82, 368
(बी) कोल डिपो, चक्की साइट, टिंबर मार्केट एंड ट्रांसपोर्ट एरिया में 92,664
2. (ए) मोटर मार्केट कांप्लेक्स कमर्शियल बूथ मनीमाजरा में 1,54,440
(बी) शिवालिक एन्क्लेव कमर्शियल एससीओ में 3,60,360
(सी) मिल्क कॉलोनी धनास में 3,60,360
3. (ए) सेक्टर-17, 19, 34, 22 व 35 में बूथ 4,63,320
(बी) सेक्टर-7, 6, 9, 26, 16, 18, 20 व 21 में बूथ 3,70,656
(सी) सेक्टर-23, 24, 32 , 37, 38 व अन्य सेक्टरों में बूथ 2,57,400
4. (ए) सेक्टर-17 एससीओ में 7,20,720
(बी) सेक्टर-34, 22 और 35-34 के डिवाइडिड रोड मध्यमार्ग स्थित एससीओ व सब सिटी सेंटर में 5,14,900
(सी) इन्हीं सेक्टरों के बाकी एरिया में बची अन्य एससीओ में 3,08,800

रेजिडेंशियल अर्बन एरिया, रूरल एरिया

relief to businessmen in collector rate in tri city

5. रेजिडेंशियल में 82,366
6. हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स/इंडस्ट्रियल हाउसिस में इंडिपेंडेंट 82,368
इसी में ग्राउंड फ्लोर 30,888
फर्स्ट फ्लोर 24,024
सेकेंड फ्लोर 17,160
थर्ड फ्लोर 10,296
7. चीप हाउस में 51 लाख 48 हजार रुपये
8. शिवालिक एन्क्लेव (रेजिडेंशियल) में 51,480
मिल्क कॉलोनी धनास (रेजिडेंशियल) में 51,480

रूरल एरिया एमसी के तहत आने वाले गांव (रेजिडेंशियल कमर्शियल)

9. (ए) रेजिडेंशियल एरिया 10,296
(बी) कमर्शियल एरिया 20,592
नोट: सभी रेट प्रति वर्ग गज में हैं।
रूरल एरिया (एग्रीकल्चरल)
10. चंडीगढ़ केसभी गांव (ए) एग्रीकल्चर लैंड में 1,15,50,000 प्रति एकड और 28,87,500 प्रति 2 कनाल
(बी) गैर मुमकिन झुंड, खदान नदी और बंजर जमीन इत्यादी में 66 लाख प्रति एकड और साढे 16 लाख प्रति 2 कनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed