फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief from Corona: Mini Kovid Care Center of Sector-47 closed, now preparing to open oxygen and concentrator bank

कोरोना से राहत: सेक्टर-47 का मिनी कोविड केयर सेंटर बंद, अब ऑक्सीजन व कंसंट्रेटर बैंक खोलने की तैयारी

Sat, 12 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from Corona: Mini Kovid Care Center of Sector-47 closed, now preparing to open oxygen and concentrator bank
चंडीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब राहत के संकेत मिलने लगे हैं। संक्रमण की दर घटने और अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने पर अब मिनी कोविड सेंटर बंद किए जा रहे हैं। मरीज न होने के चलते सेक्टर-47 का मिनी कोविड केयर सेंटर बंद हो चुका है। वहीं, किसी सेंटर में 4, किसी में 8 तो किसी में एक भी मरीज नहीं हैं, जो राहत का संकेत है। बता दें कि दूसरी लहर की आफत में अस्पतालों में बेड न होने पर शहर में सात मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

अब शहर में छह मिनी कोविड केयर सेंटर बचे हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन ने 30 जून तक सभी को सेंटर चलाने की मंजूरी दी है। हालांकि अगर कोई संचालक इससे पहले भी सेंटर को स्वेच्छा से बंद करना चाहता है तो सभी मरीजों के घर जाने बाद या जो मरीज भर्ती हैं, उन्हें किसी दूसरे सेंटर में भेजने के बाद सेंटर बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर में मिनी कोविड केयर सेंटर के प्रभारी यशपाल गर्ग ने बताया कि प्रशासन अगले कुछ दिनों में सेंटरों को लेकर समीक्षा करेगा। इसके बाद इन्हें आगे भी अपनी सेवाएं जारी रखने की मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा शहर के सभी सेंटरों के संचालकों ने यशपाल गर्ग से मुलाकात की और सेंटरों के भविष्य को लेकर चर्चा की। बैठक में एक ऑक्सीजन और कंसंट्रेटर बैंक की सेवा शुरू करने पर भी चर्चा की गई, जिसे सभी संचालकों द्वारा मिलकर एक साथ चलाया जाएगा। बैठक में संचालकों ने इस बात पर जोर दिया कि सभी सेंटरों को बनाने में काफी पैसा और मेहनत लगी है, इसलिए अभी इन्हें पूरी तरह से हटाने की बजाय इन्हें भविष्य के लिए तैयार रखा जाए। अधिकारी भी इस बात पर सहमत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के आग्रह पर संस्थाओं ने अपने खर्चे पर खड़े किए थे सेंटर
शहर में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, ऑक्सीजन की भारी कमी और बेड की उपलब्धता नहीं होने के बाद प्रशासन ने समाजसेवी संस्थाओं ने आग्रह किया था कि वह आगे आएं और उनकी मदद करें। प्रशासन के एक आग्रह पर शहर की कई संस्थाएं, उद्योगपति व अन्य लोग सामने आए और उन्होंने अपने स्तर पर अस्थायी अस्पताल बनाने की बात कही। प्रशासन ने सभी को जगह मुहैया कराई। इसके बाद इन सभी संस्थाओं व उद्योगपतियों ने बेड, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य कर्मी, खाने-पीने आदि की व्यवस्था खुद की। सबसे पहले बाल भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी ने 50 बेड का अस्पताल शुरू किया। इसके बाद भारत विकास परिषद और कंपीटेंट फाउंडेशन ने सेक्टर-24 के इंदिरा हॉलीडे होम में 47 बेड का सेंटर शुरु किया। इन्हें मिलाकर अगले कुछ दिनों में शहर में 7 सेंटर हो गए थे।
यह है सेंटरों की स्थिति
स्थान कुल बेड मरीज भर्ती
वर्किंग वुमन हॉस्टल, सेक्टर-23 50 28
इंदिरा हॉलीडे होम, सेक्टर-24 47 0
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-34 50 4
श्री अरबिंदो स्कूल, सेक्टर-27 25 8
जीएमएसएसएस, सेक्टर-8 50 17
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-43 50 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed