{"_id":"570802194f1c1b7870c8134c","slug":"relief-after-8-day-strike-over-of-cleaners-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों की हड़ताल 8 दिन बाद खत्म, शहर में सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों की हड़ताल 8 दिन बाद खत्म, शहर में सफाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
मोहाली के मेयर के साथ मीटिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर में आठ दिनों से चली आ रही सफाई मुलाजिमों की हड़ताल शुक्रवार शाम खत्म हो गई। कर्मचारी सरकार व मेयर से मांगें माने जाने का आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौट पाए। साथ ही पूरे शहर में एक साथ सफाई का काम शुरू हुआ। वहीं, मुलाजिमों ने साफ किया है अगर 24 अप्रैल तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार व निगम की रहेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रदेश स्तर पर सफाई मुलाजिमों की हड़ताल संबंधी वीरवार रात अमृतसर में स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी से मीटिंग हुई थी। जबकि मोहाली की मांगें राज्य से थोड़ी अलग थीं। इसके चलते पहले मुलाजिमों ने शुक्रवार को एक रैली निकाली। इसके बाद निगम भवन में कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता और मेयर कुलवंत सिंह के साथ उनकी बैठक हुई। जिसमें निगम ने अपने स्तर पर कुछ मांगें मानने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कर्मियों को बताया गया कि 328 मुलाजिमों को पक्का करने के लिए 11 अप्रैल को होने वाली हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान ठेके पर काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। ड्राइवर का काम कर रहे मुलाजिमों को प्रमोट करने संबंधी कई फैसले लिए गए। इसके अलावा कई अन्य मामले थे। जिन्हें भी पूरा करने की हामी निगम अधिकारियों ने भरी। इसके बाद मुलाजिमों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने कहा की कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। इसके बाद कुछ मांगें मानी गई हैं। मुलाजिमों ने शहर में सफाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मेयर कुलवंत सिंह ने कहा की कर्मचारियों की कुछ मांगों को मान लिया गया है, इसमें 228 कर्मचारियों की भर्ती के साथ एक सुपरिंटेंडेंट को ट्रांसफर करने की मुख्य मांग थी। लेकिन हालत को देखते हुए मांगों को मान लिया गया है, अब शहर की सफाई जल्द से जल्द करवा दी जाएगी।
वहीं सफाई यूनियन के नेता सज्जन सिंह ने कहा की उनकी कुछ मांगों को मान लिया गया है। जिसमें नगर निगम, नगर पलिकाओं और नगर सुधार ट्रस्टों में लेबर ठेकेदारों को बाहर रखा जाएगा। कुछ मांगों को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ बैठक होनी है। तब तक के लिए हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया है।