{"_id":"8a643c05e46024a768347409d8b280c3","slug":"released-from-prison-sant-daduwal-again-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से रिहा होते ही संत दादूवाल दोबारा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से रिहा होते ही संत दादूवाल दोबारा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Thu, 09 Oct 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य संत बलजीत सिंह दादूवाल को वीरवार शाम फरीदकोट जेल से निकलते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दादूवाल को दो दिन पहले ही पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। पुलिस ने उन्हें सीआरपीसी की धारा 107/151 (शांति भंग करने) के तहत गिरफ्तार कर 17 अक्तूबर तक दोबारा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फरीदकोट पुलिस ने संत बलजीत सिंह दादूवाल को 22 अगस्त को थाना जैतो क्षेत्र से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उसी दिन पुलिस ने 5 साल पुराने एक अन्य आपराधिक केस में भी उनकी गिरफ्तारी दिखा दी और बाद में मानसा में भी दो पुराने मामलों में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
फरीदकोट और मानसा से संबंधित इन चार केसों में से तीन में उन्हें जिला अदालतों से जमानत मिल गई थी जबकि एक केस में दो दिन पहले सोमवार को हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे।
मंगलवार को सरकारी अवकाश होने की वजह से संत दादूवाल को वीरवार को रिहा किया जाना था और सुबह से ही उनके समर्थक जेल के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। देर शाम संत दादूवाल जेल से बाहर भी निकले लेकिन बाहर आते ही पुलिस ने उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया और एक गाड़ी में बिठा कर जेल अधिकारियों की कालोनी के एक घर में ले गए।
इस मामले में कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है जबकि सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने उन्हें दोबारा जेल में ही रखने की योजना के तहत उन पर मामला दर्ज कर लिया है। जेल के बाहर मौजूद दादूवाल के ससुर बाबा गुरमीत सिंह बरीवाला ने कहा कि पंजाब पुलिस उनके साथ धक्केशाही कर रही है।
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद जेल में ही रखने के लिए दादूवाल पर एक बार फिर झूठा मामला दर्ज किया गया है जिसका विरोध किया जाएगा।