फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Regular classes will be held from today, no Entry without parents' permission

आज से नियमित कक्षाएं हुईं शुरू, दो पालियों में होगी पढ़ाई, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Mon, 02 Nov 2020 01:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Regular classes will be held from today, no Entry without parents' permission
चंडीगढ़ में नियमित कक्षाएं शुरू। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के 93 सरकारी स्कूलों में सोमवार से नौवीं से बारहवीं के सभी विद्यार्थियों की रेगुलर कक्षाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार और रविवार की विभागीय अवकाश होने के कारण स्कूलों ने शुक्रवार को ही बिल्डिंग और परिसर सैनिटाइज करवा लिया था।

विज्ञापन

 

सोमवार से दो शिफ्टों में पूरे स्टाफ के साथ स्कूल खुले। पहली शिफ्ट में दसवीं और बारहवीं के छात्र 9 बजे से साढ़े 11 और दूसरी शिफ्ट में नौवीं और बारहवीं के छात्र 12 बजे से ढाई बजे तक स्कूल आएंगे।

विज्ञापन


छात्रों को इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

  • घर से निकलते वक्त परिजनों से अनुमति पत्र हस्ताक्षर के साथ लिखवाकर लाएं।
  • घर से अपनी पानी की बोतल लेकर चलें।
  • बिना फेस मास्क के स्कूल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • स्कूल के गेट पर सुरक्षाकर्मी गार्ड के साथ शिक्षक विद्यार्थियों के तापमान की जांच करेंगे।
  • जिन विद्यार्थी को खांसी, जुखाम, बुखार हैं, उन्हें घर ही रहना है।
  • स्कूल में कक्षा, लाइब्रेरी और लैब में उचित सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है।
  • स्कूल में कक्षा लगाने के अलावा इधर-उधर घूमने या स्कूल के बाद बाजार घूमने की अनुमति नहीं होगी।
  • विद्यार्थी अपना स्टेशनरी का सामान लेकर आएंगे, कक्षा में एक दूसरे से सामान मांगने की अनुमति नहीं होगी।
  • कक्षा में आने से पहले भी वहां रखे सैनिटाइजर से हाथ साफ करेंगे।
  • अभिभावक कोशिश करें कि वे विद्यार्थी को खुद स्कूल छोड़ने और लेने आएं।

सोशल मीडिया पर 30 नवंबर तक स्कूल बंद रहने की खबर गलत

शिक्षा निदेशक रूबिन्दरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि 2 नवंबर से नौवीं से बारहवीं तक की रेगुलर कक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्कूलों ने इसे लेकर तैयारियां भी कर ली हैं। विभाग ने इसके लिए टीम तैयार की है । सोशल मीडिया पर अगर स्कूल बंद रहने की कोई खबर वायरल हो रही है तो वह सूचना गलत है।


विद्यार्थियों को भेज दिया है समय
नौवीं से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को हमने उनके स्कूल आने का समय भेज दिया है। इसके साथ ही उन्हें स्कूल आने के लिए निर्धारित नियम भी बताए गए हैं। पहले विद्यार्थियों को प्रतिदिन अभिभावकों की अनुमति लेकर स्कूल आना पड़ता था। अभी निर्देशों के अनुसार हफ्ते में सिर्फ सोमवार को विद्यार्थियों को अनुमति पत्र दिखाना होगा। - दविंदर सिंह, प्रधानाचार्य , जीएमएसएसएस-35


स्कूल पंचकूला और मोरनी की भी पढ़ रहीं छात्राएं
शुक्रवार तक नौंवी से बारहवीं कक्षा में 25 से 30 छात्राएं ही स्कूल आ रही थी। छात्राओं को बोला गया है कि सोमवार से रेगुलर कक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्कूल की तरफ से ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को अभिभावकों की अनुमति के साथ स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शहर के स्कूलों में मोरनी-पंचकूला की भी छात्राएं पढ़ रही हैं। इतनी दूर स्कूल आने में विद्यार्थी थोड़ा डर रहे हैं। - राजबाला बेनीवाल, प्रधानाचार्य , जीजीएमएसएसएस-18


निजी स्कूल अभी बंद रहेंगे
निजी स्कूलों में अभी सिर्फ दसवीं और बारहवीं बोर्ड के चुनिंदा विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं। ये विद्यार्थी बोर्ड प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड की तैयारियों के लिए अभिभावकों की अनुमति के साथ ही स्कूल आ रहे हैं। वहीं रेगुलर स्कूल भेजने के अभिभावकों से स्कूलों ने दोबारा राय मांगी है। दिवाली के बाद कोविड केसों की संख्या का जायजा लेने के बाद ही निजी स्कूल सभी विद्यार्थियों को रेगुलर कक्षा के लिए बुलाने पर कोई फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed