{"_id":"648b7d1ff30146338604abaa","slug":"register-for-admission-in-bed-colleges-by-july-3-chandigarh-news-c-16-sml1026-165842-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए 3 जुलाई तक कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए 3 जुलाई तक कराएं पंजीकरण
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पांच बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को 3 जुलाई तक पंजीकरण करना होगा। दाखिला परीक्षा 23 जुलाई को होगी और उसी के आधार पर कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। पांचों कॉलेजों में 270 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवाई जा रही है। उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://chandigarhbed.puchd.ac.in पर कर सकते हैं। सभी कॉलेजों में 40 प्रतिशत सीटें शहर के निवासियों के आरक्षित हैं, जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई भी यहीं से की है। ऐसे उम्मीदवारों को यूटी पूल में रखा जाएगा। ओपन पूल के लिए 40 प्रतिशत सीटें रखी गई हैं।
कॉलेज, कोर्स और सीटें
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन-20 - बीएड - 100
देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 36 - बीएड - 100
गगवर्नमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी (ग्रिड) - 31 - बीएड स्पेशल एजुकेशन (इंटैलुक्चुएल डिस्बेलिटी) - 30
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ -23 - बीएड योग - 20
ब्रह्मऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज-19 - बीएड योग - 20
परीक्षा में 100 अंकों के पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न
परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य जागरूकता के 20 अंक, शिक्षण सामर्थ्य के 20 अंक, सामान्य बौद्धिक योग्यता परीक्षण के 20 अंक, अंग्रेजी के 20 अंक और पंजाबी/हिंदी के 20 अंकों के प्रश्न होंगे। जिन उम्मीदवारों ने दसवीं में पंजाबी नहीं पढ़ी हैं, उनके लिए हिंदी अनिवार्य है। परीक्षा 23 जुलाई को सुबह साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। दाखिला आवेदन फॉर्म शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2400 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1200 रुपये है।
ये रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 3 जुलाई
ऑनलाइन फीस जमा करने का आखिरी दिन : 6 जुलाई
दाखिला फॉर्म पूरा करने का आखिरी दिन : 10 जुलाई
प्रवेशपत्र जारी होने का समय : 18 जुलाई के बाद
दाखिला परीक्षा का दिन : 23 जुलाई
परीक्षा परिणाम जारी होने का दिन : 9 अगस्त