{"_id":"c759deda1560155823fb13db70144217","slug":"regional-passport-office-chandigarh-two-day-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाने 4 और 5 फरवरी को यहां आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाने 4 और 5 फरवरी को यहां आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
रीजनल पासपोर्ट आफिस चंडीगढ़ की ओर से दो दिवसीय पासपोर्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप चार और पांच फरवरी को भिवानी जिले में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान नए पासपोर्ट के अलावा री-इश्यू करवाने वालों के आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रीजनल पासपोर्ट अफसर (आरपीओ) राकेश अग्रवाल के अनुसार, भिवानी के पंचायत भवन में होने वाले इस कैंप में हरियाणा से नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों के फिंगर प्रिंट, फोटो लिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा आवेदक को दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। वहीं इस दौरान पासपोर्ट री-इश्यू करवाने के आवेदनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। आरपीओ ने हरियाणा के अंबाला डिवीजन के तहत आने वाले एरिया के लोगों से इस कैंप का फायदा उठाने की अपील की है।
विज्ञापन