{"_id":"7d9215d81a9d2021d29d883665d8cc6e","slug":"refunds-will-not-be-left-in-the-middle-of-the-course-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में अब बीच में कोर्स छोड़ा तो नहीं रिफंड होगी फीस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में अब बीच में कोर्स छोड़ा तो नहीं रिफंड होगी फीस
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Dec 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में किसी भी कोर्स में दाखिला लेकर बीच में उसे छोड़ने वाले छात्रों को अब पीयू फीस रिफंड नहीं करेगा।
अगले साल दाखिले से पहले जारी होने वाली हैंड बुक ऑफ इंफॉरमेशन में इस नियम को शामिल किया जाएगा। सिंडीकेट की 4 जनवरी, 2014 को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है।
पीयू की पूर्व डीयूआई प्रो.मधु राका की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में यह सिफारिश की गई थी कि जो छात्र दूसरे सेमेस्टर या इसके बाद पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं उन्हें फीस रिफंड न की जाए।
कमेटी के सदस्यों का मानना था कि बीच में छात्र अगर सीट छोड़ देता है तो यह सीट खाली रह जाती है, जिससे पीयू को आर्थिक नुकसान होता है।
लेकिन, अगर कोई विद्यार्थी ज्यादा फीस जमा करा देता है तो उसे 500 रुपये काटकर अतिरिक्त फीस वापस कर दी जाएगी। पीयू की नवगठित सिंडीकेट की पहली बैठक में 90 से ज्यादा मुद्दों पर विचार होगा।
विज्ञापन
महंगाई भत्ते पर भी होगी चर्चा
सिंडीकेट की बैठक में पीयू के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को 1 जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा।
पंजाब सरकार ने अभी महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया है। सिंडीकेट की बैठक में पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए उस पत्र पर भी चर्चा होगी, जिसमें प्राइवेट कालेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति पांच की जगह दस साल के लिए करने की बात कही गई है।
इसके साथ ही बैठक में पीयू की ओर से सत्यपाल जैन की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा पंजाब सरकार को स्टाफ की भर्ती पर लगी रोक हटाने संबंधी प्रस्ताव को भेजने पर भी चर्चा होगी।
रिसर्च सेंटर बनाने के नियम पर लगेगी मुहर
बैठक में कालेजों में रिसर्च सेंटर स्थापित करने के लिए बनाए नियमों को भी स्वीकृति दी जाएगी। पीयू के गेस्ट हाऊस, फैकल्टी हाऊस और शिमला व डलहौजी स्थित हॉलीडे होम में किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और सीनेट सदस्य प्रणीत कौर को फैकल्टी अलॉट करने कते मुद्दे पर भी बैठक में विचार होगा। पीयू में ड्राइवरों की भर्ती के लिए भी योग्यता बैठक में तय होगी।
इन मुद्दों पर होगा विचार
-डीयूआई की नियुक्ति पर मुहर
-वर्ष 2014 के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन
-बोर्ड ऑफ फाइनेंस में दो सदस्यों की नियुक्ति
-लोक प्रशासन और यूसोल विभाग में हुई नियुक्तियों को मंजूरी
-कुलपति प्रो.अरूण कुमार ग्रोवर की पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर की संगीत विभाग में नियुक्ति
-रेगुलेशन कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी
-नाम बदलवाने के लिए बने नियमों को मंजूरी
-यूआईपीएस में सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति को मंजूरी
-खाली पदों पर नियुक्त होने वाली गेस्ट फैकल्टी के लिए बनाए नियमों को मंजूरी
-निशक्त विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विचार
-पीएचडी रजिस्ट्रेशन के लिए नई गाइडलाइंस को मंजूरी
-स्पोर्ट्स कोटे के तहत आरक्षित सीटों के लिए नियमों को मंजूरी