फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reduction of flowmeter due to increased consumption of oxygen cylinders in Chandigarh

ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत बढ़ने से चंडीगढ़ में फ्लोमीटर की कमी

Mon, 03 May 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Reduction of flowmeter due to increased consumption of oxygen cylinders in Chandigarh
चंडीगढ़। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ऑक्सीजन सिलिंडर की बड़ी खपत से बाजार में फ्लोमीटर की कमी हो गई है। स्वास्थ विभाग ने इस परेशानी को दूर करने के लिए शहर के डिस्ट्रीब्यूटरों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग को फ्लोमीटर उपलब्ध कराने में मदद करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास बड़े-बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इसका उपयोग मौजूदा समय में नहीं किया जा रहा, लेकिन पीयू में बनाए जा रहे 100 बेड के अस्पताल में उन ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ेगी। इसे संचालित करने के लिए फ्लो मीटर जरूरी है, लेकिन मौजूदा समय में बाजार में उपलब्ध नहीं है। अचानक से बढ़ी डिमांड के कारण इसकी कमी हो गई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ ही लोगों से भी अपील की है कि वे इसे उपलब्ध कराकर इस महामारी के समय में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मदद करें। डॉक्टर ने बताया कि फ्लो मीटर की मदद से ऑक्सीजन सिलिंडर में गैस का प्रवाह संचालित किया जाता है। बिना उसके ऑक्सीजन सिलिंडर का उपयोग नहीं किया जा सकता। इसकी उपलब्धता संबंधित कोई भी जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नंबर 94171 41609 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed