{"_id":"664d6e2a8780f418960f8df9","slug":"red-alert-of-heat-wave-in-punjab-weather-update-news-in-hindi-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab@46.6: भीषण गरमी में झुलस रहे पंजाबी, बठिंडा सबसे गर्म...आगे भी राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab@46.6: भीषण गरमी में झुलस रहे पंजाबी, बठिंडा सबसे गर्म...आगे भी राहत के आसार नहीं
Wed, 22 May 2024 09:31 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 09:31 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसके तहत पंजाब के कईं जिलों में एकस्ट्रीम हीट वेव चलेगी। इससे तापमान में वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की भी संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। अभी भी प्रदेश का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक बना हुआ है। मंगलवार को 46.6 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पंजाब का न्यूनतम तापमान भी 2.6 डिग्री अधिक बना है।
विज्ञापन
बठिंडा के अलावा अमृतसर का पारा 43.8 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक), लुधियाना का 42.8 (सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक), पटियाला का 41.7 (सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 43.6, बरनाला का 43.8, एसबीएस नगर का 39.7, गुरदासपुर का 41.0, फिरोजपुर का 44.3, जालंधर का 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 23.2 डिग्री का पारा रोपड़ का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.6 (सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर), लुधियाना का भी 25.6 (सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक), पटियाला का 27.0 (सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक), पठानकोट का 25.4, बठिंडा का 26.2, बरनाला का 24.8, फरीदकोट का 29.5, फाजिल्का का 28.2, फिरोजपुर का 27.0 और जालंधर का 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन