फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red alert and security increased in Pathankot of Punjab

आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी

Thu, 16 Sep 2021 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Sep 2021 06:45 PM IST
सार

आतंकी हमले की आशंका के बीच पंजाब भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं संवेदनशील जिला पठानकोट में सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लगने वाली जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Red alert and security increased in Pathankot of Punjab
पठानकोट में वाहनों की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आतंकियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी कड़ी के तहत पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमाओं से सटे पठानकोट में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसकी पुष्टि पठानकोट एसएसपी सुरेंदर लांबा ने की है।

विज्ञापन


बुधवार शाम को जारी मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पठानकोट में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पठानकोट में 35 नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमाओं को सील कर दिया गया है। हर वाहन को जांच के बाद ही  पंजाब में प्रवेश मिल रहा है। 
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराज्यीय नाकों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और पुलिस के जवान सभी वाहनों की गहन जांच कर रहे हैं। शक होने पर गाड़ी सवारों के पहचान पत्रों की भी जांच की जा रही है। पठानकोट के एसएसपी सुरेंदर लांबा खुद रात्रि नाकों की जांच कर रहे हैं।

गुरुवार को जिले के चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसएसपी सुरेंदर लांबा का कहना है कि कुल 35 नाकों पर जवान मुस्तैद हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर: जलियांवाला बाग के नवीनीकरण में क्या वाकई बर्बाद हुआ इतिहास, कई लोगों ने दी चौंकाने वाली जानकारी 

उन्होंने बताया कि दिन के अलावा रात को भी पेट्रोलिंग में तीन डीएसपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। डीजीपी पंजाब से मिले आदेश के बाद सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के अंतरराज्यीय नाकों पर जांच बढ़ाई गई है। उन्होंने  संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की।

गुरदासपुर में भी हाई अलर्ट पर पुलिस

एक तेल टैंकर को आईईडी टिफिन बम से उड़ाने की कोशिश में शामिल आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने जिला गुरदासपुर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया है। गुरुवार को जिले में 25 नाके लगाकर जांच की गई।

वहीं जिले के एंट्री प्वाइंट्स पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। 30 टीमों की पेट्रोलिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई है। गुरदासपुर शहर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीमें चेकिंग कर रही हैं। वहीं लोगों के आईडी प्रूफ भी चेक किए जा रहे हैं। उधर, एसएसपी ने भी जिले के लोगों से अपील की है कि अगर संदिग्ध व्यक्ति या कोई वस्तु दिखाई दे तो तुरंत 112 नंबर या फिर निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। 

एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि सभी थानों के प्रभारियों को सख्ती से सुरक्षा प्रबंधों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिले में 25 पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं 30 टीमें पेट्रोलियम के लिए लगाई गई हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखने के लिए और टीमों का गठन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed