फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment started for posts of Agniveer Air Force by Airman Selection Center Ambala

अग्निवीर वायु की भर्ती शुरू: आठ से 28 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई, जानें क्या है योग्यता

Thu, 04 Jul 2024 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के लड़के व लड़कियां 8 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अप्लाई करने के समय प्रार्थी की आयु सीमा 21 साल होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Recruitment started for posts of Agniveer Air Force by Airman Selection Center Ambala
Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala Graphics

विस्तार

बेरोजगार नौजवानों को इंडियन एयरफोर्स में अपना भविष्य सुनहरा बनाने के लिए मौका दिया जा रहा है। रोजगार व कारोबार ब्यूरो पटियाला के प्रवक्ता के मुताबिक एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला की ओर से अग्निवीर वायु के पदों पर भर्ती शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख के लड़के व लड़कियां 8 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अप्लाई करने के समय प्रार्थी की आयु सीमा 21 साल होनी चाहिए। 
विज्ञापन


इन पदों के लिए प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 12वीं मैथ, फिजिक्स व अंग्रेजी में 50 फीसदी के साथ पास होना जरूरी है। या फिर तीन साल का इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटो मोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी और इंफारमेशन टेक्नोलॉजी) में डिप्लोमा या दो साल का वोकेशनल कोर्स-नान वोकेशनल विषय फिजिक्स, मैथ कुल 50 फीसदी और अंग्रेजी विषय वोकेशनल कोर्स में 50 फीसदी के साथ पास की हो। इसकी रजिस्ट्रेशन व परीक्षा की फीस 550 रुपये प्लस जीएसटी है। अग्निवीर वायु के पदों के लिए भर्ती के टेस्ट 18 अक्तूबर 2024 से शुरू होंगे। प्रार्थी मेडिकल मापदंड, योग्यता, नौकरी संबंधी और जानकारियां हासिल करने के लिए 0171-2641125 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed