फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment of 6400 posts of police constable and sub inspector in Haryana

कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के 6400 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें अंतिम तारीख और योग्यता

Tue, 11 Jun 2019 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of 6400 posts of police constable and sub inspector in Haryana
Haryana Police - फोटो : File Photo

हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था न केवल और मजबूत होगी, बल्कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में भी काफी सुधार आएगा। इसके लिए हरियाणा पुलिस का कुनबा बढ़ने वाला है। हरियाणा पुलिस के कुनबे में जल्द ही 6 हजार कांस्टेबल और 400 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती होने वाली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही सभी भर्तियों से संबंधित शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उधर, हरियाणा पुलिस के आला अफसर भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो और काबिल युवाओं की टीम पुलिस से जुडे़। इससे पहले अभी तक मनोहर सरकार के कार्यकाल में 13 हजार से अधिक पुलिस जवानों की भर्तियां हो चुकी हैं और 6400 भर्तियां अब होने वाली हैं। जाहिर है इन भर्तियों के बाद प्रदेश में पुलिस प्रणाली के दौरान मौजूदा पुलिस कर्मियों पर दबाव भी काफी हद तक कम होगा। 
विज्ञापन


कल से शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
6400 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो जाएगी। इसके लिए युवा ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जून तक रहेगी। जबकि 28 जून तक भर्ती संबंधी फीस हर हाल में जमा करवानी होगी। कांस्टेबल के 6 हजार पदों में से 1000 पद महिला कांस्टेबल के होंगे। इस पद के लिए बारहवीं होना जरूरी है। जबकि सब इंस्पेक्टर के 400 पदों के लिए स्नातक होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Recruitment of 6400 posts of police constable and sub inspector in Haryana
haryana police - फोटो : File Photo

पुरुष कांस्टेबल के 5 हजार पदों में से 1800 सीटें जनरल, 900 सीटें एससी, 700 सीटें बीसीए, 400 सीटें बीसीबी, 500 सीटें ईडब्ल्यूएस (इकनॉमिकली बैकवर्ड क्लास), 350 सीटें एक्स सर्विसमैन (ईएसएम) जनरल, 100 सीटें ईएसएम एससी, 100 सीटें ईएसएम  बीसीए, 150 सीटें ईएसएम बीसीबी के लिए आरक्षित हैं। 

इसी तरह महिला कांस्टेबल की 1000 सीटों में से 360 सीटें जनरल, 180 सीटें एससी, 140 सीटें बीसीए, 80 सीटें बीसीबी, 100 सीटें ईडब्ल्यूएस (इकनॉमिकली बैकवर्ड क्लास), 70 सीटें एक्स सर्विसमैन (ईएसएम) जनरल, 20 सीटें ईएसएम एससी, 20 सीटें ईएसएम बीसीए, 300 सीटें ईएसएम बीसीबी के लिए आरक्षित हैं। जबकि सब इंस्पेक्टर की 400 सीटों में 144 सीटें जनरल, 72 सीटें एससी,  32 बीसीबी, 40 ईडब्ल्यूएस,  28 ईएसएम जनरल, 8 ईएसएम एससी, 8 ईएसएम बीसीए, 12 ईएसएम बीसीबी के लिए आरक्षित हैं।

यूथफुल बनेगा फोर्स का प्रोफाइल : डीजीपी
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि पुलिस कर्मियों की नई भर्तियों के बाद जहां फोर्स का प्रोफाइल यूथफुल बनेगा, वहीं सूबे में लॉ एंड ऑर्डर को और अच्छे से मेंटेन रखने में भी बड़ी मदद मिलेगी। इसके साथ-साथ इस भर्ती से मौजूदा स्टाफ पर भी दबाव कम होगा। दूसरा, यंग स्टाफ आने से आर्थिक व साइबर क्राइम जैसे मामले हैंडल करने में बड़ी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed