फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment of 6000 constables will start this week

चुनावी साल में बंपर रोजगार: हरियाणा में होगी 6000 सिपाहियों की भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

Thu, 08 Feb 2024 08:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Feb 2024 08:07 AM IST
सार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की स्टे हटते ही हरियाणा सरकार ने नौकरियों के परिणाम जारी कर लोकसभा चुनावों से पहले माहौल बनाने का खाका तैयार कर लिया है। युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने की खुशी को भुनाने के लिए भाजपा-जजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
Recruitment of 6000 constables will start this week
नौकरी

विस्तार

चार साल तक प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर घिरी हरियाणा सरकार ने चुनावी साल को देखते हुए ताबड़तोड़ तरीके से भर्तियां शुरू कर दी हैं। लंबित भर्तियों के परिणाम जारी किए जा रहे हैं और लगातार परीक्षाओं का शेड्यूल दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी सप्ताह हरियाणा सरकार 6 हजार सिपाहियों की भर्ती भी निकालने जा रही है। इनमें पांच हजार पुरुष और एक हजार महिला सिपाही शामिल होंगी। इसके अलावा, ग्रुप सी के परिणामों के बाद इसी माह के अंत तक ग्रुप-डी के 13,657 पदों को भरने के लिए भी पोर्टल खोला जाएगा। आयोग पहले ही ग्रुप-डी सीईटी का स्कोर जारी कर चुका है।
विज्ञापन


सिपाही की भर्ती पिछले एक साल से अटकी हुई थी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने नियमों में संशोधन किया है और बाकायदा इसे कैबिनेट की मंजूरी दी है। अब डीजीपी कार्यालय ने 6 हजार सिपाहियों की भर्ती के हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग पत्र भेज दिया है। आयोग इन पदों के लिए विज्ञापन तैयार कर रहा है। संभावना है कि इसी सप्ताह पदों को विज्ञापित किया जाएगा। इस भर्ती में सीईटी पास अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे, साथ ही सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को आयु में तीन साल की छूट दी गई है। आयोग पहले अभ्यर्थियों का पीएमटी, पीएसटी के बाद नॉलेज टेस्ट लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खाली पद भरे जाएंगे
सरकार ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कुल 479 पोस्टें हैं। इनमें से 72 पोस्टें खाली हैं। हालांकि सरकार ने इनमें 245 पोस्टें एचकेआरएन से भरीं हैं। सरकार ने तय किया है कि अगले तीन महीने में इन सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा। इनमें 54 पोस्टें असिस्टेंट इन्वायरमेंट इंजीनियर की हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका पाठ्यक्रम भी रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रुप-ए के 64 में से 25 पद भी खाली, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है।

10 और 11 को एचसीएस की परीक्षा
हरियाणा लोक सेवा आयोग(एचपीएससी) द्वारा हरियाणा के विभिन्न जिलों में एचसीएस एंड एलाइड के 174 पदों के लिए 10 और 11 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से परीक्षा के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


18 से फिर शुरू होगा परीक्षाओं का दौर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(एचएसएससी) ने ग्रुप-सी की शेष श्रेणियों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा का शेड्यूल तैयार कर लिया है। संभावना है कि 18 फरवरी को ग्रुप नंबर 1, 2 और 49 का पेपर होगा। इसके बाद 20 फरवरी से रोजाना परीक्षाएं होंगी। जल्द ही आयोग इनका शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed