{"_id":"58ceb15e4f1c1be5431a1643","slug":"recruitment-of-1157-clerk-stenographers-in-chandigarh-opportunity-for-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए मौका, चंडीगढ़ में 1157 क्लर्क-स्टेनोग्राफर की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए मौका, चंडीगढ़ में 1157 क्लर्क-स्टेनोग्राफर की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूटी प्रशासन ने विभिन्न विभागों में क्लर्क-स्टेनोग्राफर जैसी अलग-अलग कैटेगरी के 1157 रिक्त पदों के लिए विभागीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सभी पद पहले से स्वीकृत हैं जो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त हुए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार 37 वर्ष तक के प्रतिभागी आवेदन कर सकेंगे। यूटी प्रशासन अधिकतम आयु सीमा को 25 से बढ़ाकर 37 वर्ष कर चुका है। ऐसे में जो लोग 25 से ज्यादा आयु के हो चुके हैं उनको भी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
भर्ती की शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन इन पदों को जल्द विज्ञापित करेगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार कैटेगरी सी और डी में भर्ती लिखित परीक्षा के बाद सीधे तौर पर होगी। इसमें पहले की तरह इंटरव्यू नहीं होगा।

इस बार 37 साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : DEMO Pics
कुछ दिन पहले ही एडवाइजर परिमल राय ने सभी विभागों से पदों संबंधी जानकारी मांगी थी। प्रशासन के विभागों में विभिन्न कैटेगरी के कुल 4851 पद सैंक्शन हैं इनमें से 1157 पद रिक्त हैं। इतने पद रिक्त होने से विभागों में फाइलें लटक रही हैं। काम की गति लगातार धीमी हो रही है। सांसद किरण खेर भी अधिकतम आयु सीमा बढ़वाने के बाद अब रिक्त पदों को भरने का दबाव प्रशासन पर बना रही हैं। वह पहले भी कई बार भर्तियों का मुद्दा उठा चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि सांसद इन पदों पर 2019 में चुनाव से पहले भर्ती चाहती हैं ताकि उसकालाभ मिल सके। वह संसद के बजट सेशन में डोमिसाइल का मुद्दा भी उठा चुकी हैं। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को भी इसके लिए चिट्ठी लिख चुकी हैं। डोमिसाइल नहीं होने से पंजाब और हरियाणा की भर्तियों में चंडीगढ़ वासी आवेदन नहीं कर पाते। जबकि दोनों प्रदेशों के नागरिक चंडीगढ़ की हर नौकरी के लिए आवेदन करते हैं।