{"_id":"603f29e86b1ca7498f3f5f14","slug":"record-corona-vaccination-of-old-persons-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के बुजुर्गों को सलाम, कोरोना टीकाकरण के दूसरे दिन बना रिकॉर्ड, 1119 को लगा टीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के बुजुर्गों को सलाम, कोरोना टीकाकरण के दूसरे दिन बना रिकॉर्ड, 1119 को लगा टीका
Wed, 03 Mar 2021 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में टीका लगवाते बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को चंडीगढ़ में 60 वर्ष के पार वाले 1069 बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 50 मरीजों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस तरह दूसरे दिन शहर में रिकॉर्ड 1119 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई। बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में टीकाकरण को लेकर इस उत्साह को देखकर स्वास्थ्य विभाग बेहद खुश है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि बुजुर्गों के उत्साह को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे चरण का टीकाकरण समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के उत्साह और जज्बे को देखकर स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मचारियों को भी आगे बढ़कर टीकाकरण करवाना चाहिए।
विज्ञापन
जन टीकाकरण के दूसरे दिन भी सर्वर की धीमी रफ्तार के कारण लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी दिक्कत के कारण स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिन चार निजी अस्पतालों को दूसरे दिन टीकाकरण के लिए चुना गया था, वहां भी टीका नहीं लगाया जा सका। डॉक्टर कंग ने बताया कि सर्वर की धीमी रफ्तार के कारण इन चारों निजी अस्पतालों में पोर्टल पर लॉगिन ही नहीं किया जा सका। तीन से चार दिन में यह तकनीकी रुकावट दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम शुरू
डॉ. कंग ने बताया कि लाभार्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए केंद्र पर भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। केंद्रों पर बुजुर्गों के घंटों इंतजार करने व बिना टीका लगाया लौटाए जाने के बारे में डॉक्टर कंग ने बताया कि लाभार्थियों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि टीकाकरण के लिए समय की बाध्यता तय नहीं की गई है।
वह अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र पर आएं और टीकाकरण करवाएं। जहां तक बिना टीका लगवाए लौटने की बात है तो तकनीकी रुकावट के कारण कुछ दिनों तक इस तरह की समस्या रहेगी। इसके कारण निराश होने की जरूरत नहीं है। मानक के अनुसार चिह्नित किए गए सभी लाभार्थियों को शत-प्रतिशत टीका लगाया जाएगा।
पीजीआई में अब तीन टीकाकरण केंद्र
लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीजीआई ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी है । अब एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर और लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स के साथ ही नेहरू एक्सटेंशन में भी टीका लगाया जाएगा।
कहां कितने लोगों को लगा टीका
केंद्र गंभीर बीमार 60 वर्ष से अधिक
जीएमसीएच 32 के दो केंद्रों पर 1 67
जीएमएसएच 16 के केंद्र नंबर 1 पर 0 184
जीएमएसएच 16 के केंद्र नंबर 2 पर 1 0
सिविल अस्पताल सेक्टर 45 7 50
सिविल अस्पताल मनीमाजरा 1 35
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर 49 0 47
पीजीआई लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स 3 40
पीजीआई एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0 21
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर 23 0 61
राजभवन डिस्पेंसरी सेक्टर 7 2 31
ईएसआई हॉस्पिटल रामदरबार 0 20
चैतन्य हॉस्पिटल 1 160
धर्मा हॉस्पिटल 1 49
लैंडमार्क हॉस्पिटल 1 69
हीलिंग हॉस्पिटल 13 112
संतोख हॉस्पिटल 19 123