फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Record-breaking rain; Trees fell, roads caved in, one injured due to lightning

Chandigarh News: रिकॉर्डतोड़ बारिश<bha>;</bha> पेड़ गिरे, सड़कें धंसीं, बिजली गिरने से एक घायल

Fri, 01 Dec 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Record-breaking rain; Trees fell, roads caved in, one injured due to lightning
चंडीगढ़। मौसम ने बुधवार रात करवट ली और वीरवार अलसुबह ऐसी बारिश शुरू हुई कि शाम तक जारी रही। पूरे शहर में ओले गिरे। बादल गरजते रहे। आवाज इतनी थी कि लोग भी सहम गए। दिनभर हुई बारिश ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सड़कों से लेकर चौक-चौराहे सभी पानी से भरे रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे बारिश थमी।
विज्ञापन

भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ। सेक्टर-45, 19 समेत कई इलाकों में पेड़ गिरे तो सेक्टर-20 में पेट्रोल पंप के पास सड़क धंस गई जिसमें कई गाड़ियां फंस गईं। बड़ी मुश्किल से उन्हें निकाला गया। यहां स्लिप रोड पर नगर निगम पिछले कई महीनों से काम कर रहा था। कुछ दिन पहले सड़क पर मिट्टी डालकर उसे खोला गया था लेकिन वीरवार को बारिश की वजह से मिट्टी धंस गई। शिकायत पर निगम ने जेसीबी भेजकर मिट्टी को बराबर कराया। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पेड़ के नीचे खड़े व्यक्ति पर बिजली गिर गई। गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सेक्टर-32/33 के छोटे चौक पर सरकारी मकान नंबर-800 के पास सड़क किनारे काफी बड़ा गड्ढा हो गया। पूरे शहर में जहां-जहां केबल डालने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने खोदा है, वहां पर सड़कें और फुटपाथ धंस गए हैं। सेक्टर-33बी के आरडब्ल्यूए के कुलजिंदर सरां ने कहा कि पहले सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों पर गड्ढे बन रहे थे तो केबल कंपनियों के चलते मुख्य सड़कें भी धंसने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश हुई। आलम यह रहा कि सुबह साढ़े 11 बजे के करीब सड़कों पर अंधेरा छा गया था। वाहन चालकों को गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं। दोपहर में ओले गिरे। लोग पूरे दिन घरों में कैद रहे। मौसम केंद्र के अनुसार, नवंबर माह में सामान्यत: 5.7 एमएम बारिश होती है लेकिन वीरवार को सिर्फ दिन में ही 39 एमएम बारिश हो गई। बाकी अन्य दिनों में कुल 1 एमएम बारिश हुई है। वहीं, नवंबर माह के इतिहास में अब तक न एक दिन में इतनी बारिश हुई है और न ही पूरे महीने में। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश हुई है। हालांकि, अब इतनी बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में अब मौसम साफ हो जाएगा।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
शहर में वीरवार हुई मूसलाधार बारिश की वजह से चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दी गई कि कई जगहों पर जलभराव हो रहा है। जलभराव की स्थिति सीटीयू वर्कशॉप, फेज 1, औद्योगिक एरिया में रेलवे अंडर ब्रिज, सेक्टर 20 और 30 का लाइट प्वाइंट, सेक्टर 43 बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क पर पानी भर गया। शहर भारी बारिश के चलते कई अहम सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।

हवाई सेवा भी प्रभावित
वीरवार को पूरे दिन हुई बारिश की वजह से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर हवाई सेवा प्रभावित रही। कई फ्लाइट्स देरी से उड़ीं। वहीं, कई फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पायलट को सख्त निर्देश दिया गया कि जब तक एटीसी से हरी झंडी नहीं मिले, उड़ान न भरें। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राकेश रंजन सहाय ने बताया कि वीरवार को मौसम खराब रहा, जिसका असर उड़ानो पर पड़ा।


पारा नौ डिग्री गिरा, दिन और रात के तापमान में महज एक डिग्री का अंतर
बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आई। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश का असर यह रहा कि अधिकतम और न्यूनतम में महज करीब एक डिग्री का ही अंतर रहा। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 15.5 एमएम और वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 39 एमएम बारिश हुई। एक अक्तूबर से वीरवार शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 78.2 एमएम बारिश हुई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार इस वर्ष नवंबर महीने का औसत तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। एक नवंबर को सबसे अधिक 31.3 डिग्री तापमान था, जबकि पिछले 11 वर्षों में वर्ष 2014 में सबसे अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया था। पूरे महीने का औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री तक चला गया था।

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। हालांकि, धुंध काफी गहरी हो सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि देर रात और सुबह के समय में काफी सावधानी के साथ गाड़ी चलाएं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को भी हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा।

नवंबर माह में अब तक हुई बारिश

वर्ष बारिश (एमएम)
2023
39
2022
---
2021
0.6
2020
20.4
2019
38.9
2018
8.4
2017
---
2016
0.2
2015
---
2014
0.3
2013
6.9

सेक्टर-45 में दो कारों पर गिरा पेड़
सुबह पांच बजे सेक्टर-45 के मकान नंबर-140 के पास एक पेड़ का आधा हिस्सा दो कारों पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ की टहनियों को काटकर हटाया। स्थानीय निवासी सुनील मलिक ने बताया कि पेड़ में एक बड़ी दरार आ गई है। आने वाले दिनों में वह भी गिर सकता है और घरों व गाड़ियों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा सेक्टर-19 में भी सड़क के बीचों बीच एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही। बाद में विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को हटाकर रास्ता खोला।


इंडस्ट्रियल एरिया में छाता लेकर खड़े व्यक्ति पर गिरी बिजली
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लाट नंबर-64 के पास खड़े एक कर्मचारी हरदीप सिंह (30) पर वीरवार को दोपहर करीब 12.20 बजे बिजली गिर गई। गनीमत रही कि वह बच गए और ज्यादा चोट नहीं आई। हरदीप ने बताया कि वह प्लॉट के पास ही छाता लेकर पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक तेज बादल गरजा और बिजली गिरी। उन्हें बहुत तेज झटका लगा और छाता हाथ से छूट गया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का छाता होने की वजह से वह बच गए, वरना ज्यादा नुकसान हो सकता था। इस हादसे के बाद फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी डर गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकले।


















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed