{"_id":"9d5870e69ba4f6bb919a2951f027c759","slug":"rebellion-news-in-chandigarh-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइकमान तक पहुंचे बीजेपी के बगावती सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइकमान तक पहुंचे बीजेपी के बगावती सुर
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की छवि को चंडीगढ़ में हुई बैठक ने पूरी तरह धूमिल कर दिया। जिस तरह नेताओं में मारपीट हुई, उसने पार्टी के अंदरखाते हो रही गुटबाजी को जगजाहिर कर दिया।
इतना ही नहीं इस मारपीट और हंगामे की गूंज अब पार्टी हाईकमान तक भी पहुंच गई है। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं से जवाब मांगा है।
लोकसभा सीट के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों के नामों पर कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगने को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी।
बैठक के दौरान गुटबाजी इस कदर हावी हुई कि मामूली सी बात पर हाथापाई हो गई। यह सब कुछ पार्टी प्रभारी आरती मेहरा और संगठन मंत्री अजय जमवाल की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन
मेहरा ने ली सबकी क्लास
बैठक में हुए हंगामे का निष्कर्ष निकालने के लिए देर रात तक पार्टी की बैठक चलती रही। बैठक के दौरान प्रभारी आरती मेहरा के साथ तीनों वरिष्ठ नेता संजय टंडन, हरमोहन धवन और सत्यपाल जैन मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान आरती मेहरा ने तीनों नेताओं की जमकर क्लास ली। इस दौरान तीनों नेता अपनी-अपनी तरफ से सफाई भी पेश करते रहे। इतना ही नहीं महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व पार्षद अनिल दुबे की बदसलूकी के मामले पर भी सभी को फटकार पड़ी।
अपने समर्थकों के बचाव में लगे रहे :
बैठक में हंगामा और मारपीट करने वाले कार्यकर्ता अब पार्टी के लिए मुसीबत बन गए हैं। अनुशासनहीनता फैलाने वालों पर लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण अब कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
इसका कारण यह है कि हंगामा करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हरमोहन धवन, संजय टंडन और सत्यपाल जैन के समर्थक थे। रात की बैठक में भी तीनों नेता अपने-अपने समर्थकों का बचाव करने में भी लगे रहे।
बैठक के दौरान अनुशासनहीनता फैलाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करनी होगी तो यह कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाएगा। उम्मीदवार के चयन के लिए यह तरीका पार्टी हाईकमान के आदेशों पर ही अपनाया गया। अब जरूरत पड़ी तो दोबारा लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।
आरती मेहरा, चंडीगढ़ प्रभारी, भाजपा
हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने पर कोई भी फैसला पार्टी की बैठक में ही लिया जाएगा।
सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद
बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ। हम सब एक परिवार की तरह हैं। मामूली नोकझोक तो चलती रहती है। इस पर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं बनती।
अजय जमवाल, संगठन मंत्री, भाजपा