फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in aam admi partyallegation to demand one crore rupee for election ticket

'आप' में बगावत के सुर तेज, टिकट के बदले एक करोड़ मांगने के आरोप

Wed, 28 Dec 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Wed, 28 Dec 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
rebellion in aam admi partyallegation to demand one crore rupee for election ticket
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। टिकट के बदले एक करोड़ रुपये मांगने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को आप के एससी सेल के उप प्रधान व होशियारपुर जोन के इंचार्ज तरसेम सिंह गंधे ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी के गिर रहे ग्राफ को बचाने के लिए दिल्ली से पंजाब भेजे गए नेताओं को वापस बुलाने और भ्रष्टाचार फैलाने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रैस क्लब में बुलाई प्रैस कांफ्रेंस में तरसेम सिंह ने कहा कि वह पारंपरिक पार्टियों के तौर तरीकों से दुखी होकर आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल द्वारा निजाम बदलने के दिए नारे के चलते ही वालंटियर के रूप में आप में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनका कामकाज देखकर एससी सेल पंजाब का उप प्रधान बनाया, साथ ही होशियारपुर जोन का इंचार्ज भी नियुक्त किया।

केजरीवाल संजय सिंह और दुर्गेश से बात करने को कहते

rebellion in aam admi partyallegation to demand one crore rupee for election ticket
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें श्री चमकौर साहिब से टिकट देने के लिए एक करोड़ रूपये की मांग की गई, लेकिन उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पार्टी ने श्री चमकौर साहिब से उस व्यक्ति को टिकट दे दिया, जिसका उस हलके से कोई संबंध नहीं है।

गंधे ने कहा कि पार्टी में फैले भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने केजरीवाल से बातचीत भी की लेकिन केजरीवाल हमेशा संजय सिंह और दुर्गेश पाठक से बातचीत करने को ही कहते। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह और दुर्गेश दोनों वालंटियरों की भावनाओं से खेल रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि जिन लोगों ने पैसे देकर टिकट लिए हैं, वे चुनाव जीतने के बाद क्या जनता से इंसाफ कर सकेंगे? गंधे ने केजरीवाल को लिखे पत्र में मांग की है कि वे एसवाईएल पर भी अपना स्टैंड स्पष्ट करें और पंजाब में सरकार बनने पर दलित वर्ग का उप मुख्यमंत्री बनाने के ऐलान को पहले दिल्ली में लागू करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed