{"_id":"584d49714f1c1b733a2c3524","slug":"rebellion-in-aam-admi-party-150-volunteers-resigned-from-all-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' में बगावत के सुर तेज, एक साथ 150 वॉलंटियर्स का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' में बगावत के सुर तेज, एक साथ 150 वॉलंटियर्स का इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 11 Dec 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
AAP workers
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर तेज होते जा रहे हैं। रविवार को विभिन्न हलकों में मौजूद करीब 150 वॉलंटियर्स ने इस्तीफे दे दिए। पंजाब की उप प्रधान (साउथ) राजवंत कौर ने बताया कि वह तीन साल से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। पार्टी के कहने पर वह विभिन्न जिलों में जाकर पार्टी का प्रचार भी करती रही हैं। बैंस के इलाके में भी उन्होंने पार्टी के कहने पर डोर टू डोर प्रचार किया। बैंस के खिलाफ भी गए।
केजरीवाल ने कहा था कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेंगे, लेकिन बैंस ब्रदर्स के साथ गठजोड़ कर उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ वालंटियर्स को अपने फायदे के लिए ही इस्तेमाल कर रहे हैं। 15 दिन पहले जो नेता पार्टी के साथ जुड़े हैं, उन्हें टिकट दिया जा रहा है। इतने साल से जो पार्टी के लिए खून पसीना बहा रहे हैं, उनके बारे में एक बार भी नहीं सोचा गया। आप वॉलंटियर्स केजरीवाल के इस फैसले से नाखुश होकर ही इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह विभिन्न जिलों में जाकर केजरीवाल की नीतियों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह 117 सीटों पर आप वॉलंटियर्स को ही खड़ा करेंगे और इसके लिए अलग एक पार्टी बनाएंगे। राजवंत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जो भी आम आदमी पार्टी के स्कैंडल हुए हैं और घपलों में नाम आया है वह सही है। इस मौके पर अजय पनेसर, राजीव और एचएस बावा मौजूद रहे।