फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   real estate regulatory organized in chandigarh for capturing of land or flat

फ्लैट के कब्जे के लिए कोर्ट नहीं जाना चाहते, पढ़ लिजिए ये खबर

Tue, 01 Nov 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
real estate regulatory organized in chandigarh for capturing of land or flat
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
अगर आपको फ्लैट या प्लॉट का कब्जा नहीं मिल रहा है और कोर्ट भी नहीं जाना चाहते तो परेशान न हों। अब यहां पर भी शिकायत कर सकते हैं। चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां पर अस्थायी तौर पर रियल एस्टेट रेगुलेटरी का गठन हो गया है जो कि अब ऐसे खरीददारो को राहत देने के लिए उनकी सुनवाई करेगी इसके साथ ही अलाटियों को आ रही समस्याओं का निपटारा भी किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी रीयल इस्टेट रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथार्टी का अस्थायी प्रभारी सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस को बनाया गया है जबकि सीएचबी ने शहर में हाउसिंग प्रोजेक्ट का निर्माण करता है। अभी तक सीएचबी ने कोई भी प्रोजेक्ट समय पर नहीं बनाया है। चेयरमैन मनिदंर बैंस अप्रैल 2017 तक अथार्टी के अस्थायी प्रभारी के तौर पर काम करते रहेंगे। इस अर्थारिटी की प्रशासन द्वारा जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से सभी केद्र शासित प्रदेशों को यह एक्ट लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जब तक स्थायी तौर पर रियल एस्टेट रेगुलेटरी अर्थारिटी नहीं बन जाती तब तक सीएचबी चेयरमैन एवं हाउसिंग सचिव मनिंदर बैंस ही प्लाट और फ्लैट्स मालिक की शिकायते सुनेंगे। अधिकारियों के अनुसार स्थायी तौर पर रेगुलटरी बनने में अभी एक साल का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed