फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reactions Of Opposition On BJP-JJP alliance

विरोधियों के गले नहीं उतर रहा सियासत का नया समीकरण, पढ़ें गठबंधन पर किसने क्या कहा

Sun, 27 Oct 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Reactions Of Opposition On BJP-JJP alliance
रणदीप सुरजेवाला, ओपी चौटाला, दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में अचानक सामने आए नए सियासी समीकरणों ने विरोधियों का गणित बिगाड़ दिया है। ये नए समीकरण और नया गठबंधन विरोधियों के गले नहीं उतर रहा है। जिसके चलते ये विरोधी सोशल मीडिया पर भाजपा और जजपा पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

विज्ञापन


विरोधियों के इस वार पर भाजपा और जजपा नेताओं का कहना है कि इससे नई सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि यह गठबंधन हरियाणा की जनता के विकास और कल्याण के लिए किया गया है।
विज्ञापन


मैं गद्दारों को कभी माफ नहीं करता। मैनें गद्दारों को बाहर का रास्ता दिखाया, क्योंकि ये विरोधियों के इशारों पर नाच रहे हैं। आज यह बात सच हो गई है कि जजपा ही भाजपा है। -ओपी चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले हरियाणवियों को जाट-गैर-जाट में बांटकर वोट बटोरने व वोट लेकर विश्वासघात करने की असलियत है ये भाजपा-जजपा सरकार। जिस सरकार की नींव ही जनता से किए वादों से धोखे-छल-कपट पर रखी गई हो, वो हरियाणा के लिए भला क्या काम करेगी। -रणदीप सुरजेवाला, मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, व्यापारी एवं कारोबारी विरोधी और कर्मचारी विरोधी नीतियों व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए चुनावी रण में थे। मगर अचानक जजपा का भाजपा से मिल जाने की इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि जजपा ही भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। - कैप्टन अजय यादव, पूर्व मंत्री

अपने स्वार्थ और लालच में आकर अपने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के विश्वास को कभी नहीं बेचना चाहिए। उप-मुख्यमंत्री और केंद्रीय पद ठुकराने के लिए बहुत जिगर के साथ-साथ नेता के सिद्धांत, ईमानदारी और जमीर जिंदा होना चाहिए। - कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस विधायक

हरियाणा में अंतर्विरोधों से भरी सरकार बनने जा रही है। जाहिर है ऐसी सरकार लंबी नहीं चल पाएगी। जो लोग जनता व जनभावना से विश्वासघात करके ये सोचते हैं कि जनता अगले चुनाव तक सब भूल जाएगी, वो यह बात समझ लें कि जनता अपने से किए विश्वासघात का हिसाब समय पर पूरा करेगी। -दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद

भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इससे विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। यानी भाजपा को जनता का जो स्नेह मिला है, हम उस जन स्नेह का अपमान नहीं करना चाहते। हम प्रदेश में पूरे पांच साल सरकार चलाने का माद्दा रखते है, जैसा की हमने पहले भी चलाई है। ढेरों जन कल्याण के कार्य सूबे में हुए हैं। सरकार की अगली पारी भी जनकल्याण को ही समर्पित रहने वाली है। भाजपा के इन बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। - अनिल विज, भाजपा विधायक

2014 से पहले हम कभी महाराष्ट्र और हरियाणा में अपना मुख्यमंत्री नहीं बना पाए थे। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के आने के बाद हम दोनों प्रदेशों में जीते और हमारे दोनों मुख्यमंत्रियों ने वहां ‘जीरो करप्शन’ वाली सरकार देने का काम किया। आज फिर दोनों जगह जनता ने भाजपा में विश्वास जताया है। - अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed