सरकार के फैसले से कोरोना योद्धा खुश, बोले- कोरोना काल में पहली पंक्ति में डटे लोगों का यही असली सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना टीकाकरण के एलान के बाद पंचकूला में कोरोना योद्धा उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वैक्सीन की कीमत और टीकाकरण को लेकर जो कुछ भी चर्चाएं चल रही हैं उस पर विराम लग गया है। पंचकूला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और डॉक्टर व सफाई कर्मचारियों ने इस फैसले की तारीफ की है।
सराहनीय है नया फैसला
सरकार की ओर से उठाया गया कदम सराहनीय है। कोरोना से मुक्ति के लिए वैक्सीन मुफ्त में लगाए जाने का फैसला बहुत अच्छा है। इससे सभी को राहत मिलेगी। - ललित कुमार, इंस्पेक्टर सेक्टर-5 थाना प्रभारी।
कर्मचारियों में डर भी कम होगा
कोरोना काल में पुलिस कर्मचारियों की ओर से लगातार ड्यूटी की जा रही है। ड्यूटी के बाद सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। हम सभी सरकार के कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के फैसले का स्वागत करते हैं। फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए यह जरूरी है। - रामपाल सिंह, इंस्पेक्टर थाना प्रभारी, पिंजौर।
संक्रमण भी नहीं फैलेगा
कोरोना की वैक्सीन लगने से संक्रमण भी नहीं फैलेगा। सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए गए हैं। सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं। -अनीता देवी, एएसआई, महिला थाना, पंचकूला।
वैक्सीनेशन बचाव का बेहतरीन तरीका
कोराना वैक्सीन लोगों और कर्मचारियों को मुफ्त में लगाए जाने का फैसला सराहनीय है। सरकार की ओर से लोगों को लगातार बचाने का प्रयास किया जा रहा है। महामारी से बचाव के लिए सरकार ने बेहतर कदम उठाया है। - राजेश कुमार, एएसआई, क्राइम ब्रांच, सेक्टर-19।
ड्यूटी में तैनात लोगों को राहत मिलेगी
स्वास्थ्य विभाग, पुलिस की ड्यूटी में तैनात लोगों को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से यह कदम अच्छा है। कोरोना से बचाने के लिए सभी संभव प्रयास किए गए हैं। हम भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। - नरेंद्र कुमार, एएसआई, सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज।
वैक्सीन आने की मुझे बेहद खुशी
जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मैंने अपनी टीम के साथ पहले दिन से ही कोरोना सैंपलिंग की है। मैं इस दौरान कई प्रकार के लोगों से मिली और उनके सैंपल लिए। उस समय लगता था कि जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन आए और लोगों की समस्या खत्म हो। अब ऐसा होने जा रहा है तो मुझे काफी खुशी है। - मोनिका यादव, डेंटल सर्जन, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जो कोविड सेंटर बनाए हैं उनको मैंने शुरू से आब्जर्व किया है। यह मेरे लिए काफी गौरव की बात रही है कि मुझको यह काम सौंपा गया था। सेंटरों में मरीजों को लाने और उनके डिस्चार्ज का काम देखता था। सुबह आता था और देर रात जाता था। तब लगता था कि कोरोना की वैक्सीन जल्द आ जाए। अब वैक्सीन आ रही है और उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का फैसला भी आ गया है। यह एक सराहनीय कदम है। - डॉ. विकास गुप्ता, नोडल अधिकारी, कोविड सेंटर।