फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   reaction of army persons on indian army surgical strike in pok

‘सर्जिकल स्ट्राइक पर शोर नहीं मचाना चाहिए, जवाबी कार्रवाई को तैयार रहें’

Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
reaction of army persons on indian army surgical strike in pok
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों के शिविर को नष्ट किए जाने पर सेना के पूर्व अधिकारियों ने इंडियन आर्मी की पीठ थपथपाई है। साथ ही कहा कि अब देखना होगा कि अगला कदम क्या होता है?
विज्ञापन


फौज के कुछ रिटायर्ड अफसरों का कहना है कि पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का काउंटर जरूर करेगा, जबकि कुछ का कहना है कि पाकिस्तान इसका जवाब नहीं देगा, क्योंकि भारत ने कूटनीतिक तरीके से भी दबाव बनाया है। उसे अलग-थलग करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने बताया कि एक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चुपचाप बैठने की जरूरत नहीं है। वे मानते हैं कि पाकिस्तान की तरफ से जवाब आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक सरकार पर विपक्ष व सेना का दबाव है। यदि उड़ी हमले के बाद भारत ने तैयारी नहीं की है तो मुंह के बल गिरेंगे। उन्होंने माना कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई पहले भी होती रही हैं। ये नई बात नहीं। बस इस बार पब्लिक के सामने है।

केजे सिंह ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को बधाई दी

reaction of army persons on indian army surgical strike in pok
army
पश्चिमी कमान के पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने सक्सेसफुल सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय सेना को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ भारतीय सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है बल्कि संदेश दिया है कि किसी को भी खुली छूट नहीं है। हम सटीक जवाब भी दे सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अब जागरूक और अलर्ट रहने की जरूरत है।

सेना के कुछ पूर्व अफसरों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा है कि पाकिस्तान की ओर से जवाब आना अब मुश्किल है, क्योंकि भारत ने उस पर हर तरह से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अब इतना आसान नहीं है। यदि ऐसा होता है तो भारत भी इसके लिए तैयार हो गया है। सीमा से सटे गांवों को इसीलिए खाली कराया जा रहा है कि यदि कुछ होता है तो उसके लिए तैयार रहें।

पूर्व मेजर जनरल राज मेहता ने कहा कि पूरी सहनशीलता और समझदारी के साथ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। एक समझदार ऐसा ही व्यवहार करता है। हालांकि सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होते रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर इतना हल्ला नहीं मचाया जाता। ज्यादा चरचा करने से हमारा ही नुकसान हो सकता है। ऐसे आपरेशन की कभी भी डिटेल शेयर नहीं की जाती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed