फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RC and driving license and revenue department services are available at service centers: Arora

सेवा केंद्रों पर मिल रही आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस और राजस्व विभाग की सेवाएं: अरोड़ा

Sat, 26 Jul 2025 09:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
RC and driving license and revenue department services are available at service centers: Arora
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) समेत परिवहन विभाग की 30 सेवाएं सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करवा दी हैं जिससे अब लोगों को यह सेवाएं प्राप्त करने के लिए आरटीओ कार्यालय जाने या एजेंटों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

अमन अरोड़ा ने शनिवार को उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए, जो बेवजह फाइल पर आपत्ति लगाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। राजस्व विभाग की डीड पंजीकरण, रजिस्टर्ड डीड के आधार पर इंतकाल, रिकॉर्ड में सुधार, रपट, सब्सक्रिप्शन और डिजिटल हस्ताक्षर युक्त फर्द की प्रति के लिए आवेदन के अलावा परिवहन विभाग की 30 सेवाएं सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही भगवंत मान सरकार आपके द्वार योजना के तहत नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके घर बैठे ही ये सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। अरोड़ा ने डिप्टी कमिश्नरों को सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से इन सेवाओं की उपलब्धता के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। नागरिक अब 1076 हेल्पलाइन नंबर डायल कर घर बैठे ही ये सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed