{"_id":"66fd67f8932ea9f534024ac5","slug":"ravneet-singh-bittu-union-minister-react-on-bjp-mp-kangna-ranaut-post-on-social-media-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर हलचल: केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कंगना रनौत की पोस्ट पर क्यों कहा, बुरा सुनें.. तो कान बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर हलचल: केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कंगना रनौत की पोस्ट पर क्यों कहा, बुरा सुनें.. तो कान बंद करें
Wed, 02 Oct 2024 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:04 PM IST
सार
गांधी जयंती के मौके भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत की एक पोस्ट ने एक बार फिर पंजाब की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। कंगना की पोस्ट खूब वायरल भी हो रही है।
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर चरखा चलाते केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने गांधी जयंती के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट की। इस पोस्ट के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिली। दरअसल, भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है कि देश के पिता नहीं लाल होते हैं। गांधी जयंती पर डाली गई यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। पोस्ट में लिखा है कि 'धन्य है, भारत मां के ये लाल।' इसके नीचे कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की फोटो लगाई हुई है।
विज्ञापन
इस पोस्ट के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी पर तंज कसा है। कंगना के इस बयान पर अब भाजपा नेताओं ने ही इसका विरोध शुरू कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से जब बुधवार को चंडीगढ़ में इस पर सवाल किया गया, उन्होंने जवाब में हाथ जोड़ते हुए कहा कि बापू ने कहा था कि बुरा सुनते हो तो अपने कान बंद कर लो। अब भाजपा नेता भी सीधे उसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कंगना के यह विचार नाथू राम गोडसे के हैं, जबकि कांग्रेस नेता डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि बीजेपी को कंगना पर कार्रवाई करनी चाहिए। अब तो उसने सारी हदें पार कर दी हैं।
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव से पहले फैलाया जा रहा भ्रम: बिट्टू
भाजपा पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चर्चाओं पर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हरियाणा चुनाव से पहले जानबूझकर इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है। बिट्टू ने कहा कि पंजाब पार्टी प्रभारी विजय रूपाणी का भी इस संबंध में बयान आ गया है कि ऐसा कुछ नहीं है। अब इससे ऊपर क्या हो सकता है। बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं इन सभी नेताओं को देखते आ रहा हूं। ये सभी उनके चरणों में मिन्नतें करते थे और उनके पीछे-पीछे घूमते थे। आज उनके बारे में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। बता दें कि सुनील जाखड़ पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब भाजपा की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा हरियाणा चुनाव प्रचार से भी उन्होंने दूरी बनाई हुई है।
विज्ञापन