{"_id":"fb9656de9bde25cc619d5284a35e566c","slug":"ration-card-blue-card-nagar-nigam-aata-dal-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीले कार्ड बनवाने हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीले कार्ड बनवाने हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Nov 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की हिदायतों के मुताबिक आटा-दाल स्कीम का घेरा और बढ़ाया जा रहा है। स्कीम के दूसरे पड़ाव में शामिल किए जाने वाले लाभपात्रियों के नीले कार्ड बनाने के लिए क्लेम फार्म 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे।
स्कीम के तहत एक रुपये प्रति किलो गेहूं एवं बीस रुपये प्रति किलो दाल मुहैया कराई जाएगी। यह जानकारी एसडीएम लखमीर सिंह ने स्कीम के संबंध में हुई मीटिंग में दी।
उन्होंने बताया कि बनूड़ के ग्रामीण इलाकों के लाभपात्री नायब तहसीलदार दफ्तर और शहरी इलाके के लोग नगर काउंसिल दफ्तर में जमा करा सकते हैं।
मोहाली तहसील के गांवों के लोग एसडीएम दफ्तर और शहरी इलाके के लोग निगम दफ्तर में जमा कराएंगे। इस स्कीम के तहत सालाना आय साठ हजार से ज्यादा, खेती योग्य जमीन ढाई एकड़ से ज्यादा या बंजर जमीन पांच एकड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
शहरी इलाके में सौ गज के प्लॉट या इससे अधिक पर मकान निर्माण नहीं होना चाहिए। नीले कार्ड बनाने के लिए फार्म एसडीएम दफ्तर व सुविधा सेंटर पर उपलब्ध हैं।
लाभपात्रियों की पड़ताल 31 दिसंबर तक होगी, 1-10 जनवरी तक ऐतराज दाखिल होंगे। जिनकी पड़ताल 13-20 जनवरी तक होगी। फाइनल सूची की नोटीफिकेशन 24 जनवरी को होगी।