फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ration and vegetables are being charged more in Sector-15

सेक्टर-15 में राशन व सब्जी के वसूले जा रहे ज्यादा दाम

Sun, 26 Apr 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ration and vegetables are being charged more in Sector-15
पंचकूला। सेक्टर-15 में 9 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से इसे प्रशासन ने कंटेनमेंट एरिया घोषित कर रखा है। तब से वहां राशन और सब्जी के अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इसे लेकर सेक्टर के निवासियों में रोष है। सेक्टर के लोगों ने इस बाबत डीसी को पत्र भी लिखा है। इसके बाद भी न तो किसी रजिस्टर वेंडर्स पर कार्रवाई हुई और न ही समस्या का हल हुआ।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट एरिया घोषित किए जाने के बाद व्यवस्थाएं पूरी नहीं है। इस कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में राशन भेजने वाले रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर दो दिन पहले आर्डर लेने के बाद भी आटा, दाल के प्रिंट रेट से ज्यादा महंगा सामान बेच रहे हैं। वहीं सब्जियों के दाम में भी मनमर्जी चल रही है।
विज्ञापन

डीसी को पत्र लिखने के बाद नहीं हुआ समाधान
डीसी को पत्र लिखकर अधिक दाम वसूलने और सामान समय से नहीं पहुंचने की समस्या बताई थी। इसके बाद भी सेक्टर में सही तरीके से सप्लाई नहीं हो पा रही है। -एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सामान में प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली
सेक्टर में सामान पहुंचाने वाले डिस्ट्रीब्यूटर आटा, दाल, चावल आदि के दाम प्रिंट रेट से अधिक वसूल रहे हैं। शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने हल नहीं निकाला। -अनिल वर्मा निवासी सेक्टर-15

दवा की सप्लाई भी समय पर नहीं हो रही
सेक्टर में दवा की सप्लाई भी समय पर नहीं हो पा रही है। हमारी प्रशासन से मांग है कि दवा की दुकानें खुलवाई जाएं जिससे कि लोगों की परेशानी कम हो। -एसएल अग्रवाल निवासी सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed