फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rapid antigen testing begins in five districts of Punjab from today

पंजाब में आज से रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू, प्लाज्मा बैंक को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी मंजूरी

Fri, 10 Jul 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rapid antigen testing begins in five districts of Punjab from today
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब सरकार ने सबसे अधिक प्रभावित पांच जिलों में शुक्रवार से रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को प्लाज्मा बैंक की स्थापना करने को हरी झंडी दे दी। हालांकि, आईसीएमआर के ट्रायल प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी से इलाज पहले ही किया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य में कोविड की स्थिति संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन मेडिसन के पूर्व प्रमुख डॉ. नीलिमा मरवाहा की निगरानी में प्लाज्मा बैंक स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। डॉ. मरवाहा पहले ही इस प्रक्रिया में शामिल हैं और प्लाज्मा थैरेपी ट्रायल संबंधी अवगत करवा रहे हैं। प्लाज्मा बैंक गंभीर बीमार रोगी या गंभीर बीमारी के जोखिम वाले लोगों के लिए तैयार सप्लाई स्रोत के तौर पर काम करेगा और इससे कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों के प्लाज्मा से मरीजों का बड़े पैमाने पर इलाज किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


सियासी दलों से राजनीतिक जलसे न करने को पत्र लिखेंगे: कैप्टन
राज्य में सुरक्षा नियमों के बढ़ रहे उल्लंघन, जिनमें बहुत से राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए गए हैं पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जल्द ही सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रमुखों को पत्र लिखकर बड़े जलसे करने से गुरेज करने की अपील करेंगे। इस दौरान डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने कोविड से बचाव के लिए निर्धारित सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर राजनीतिक पार्टियों के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका विभाग भी सभी पार्टियों को ऐसे काम न करने को पत्र लिखने की योजना बना रहा है। पंजाब आने के लिए सोमवार आधी रात से शुरू हुई ई-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के अंतर्गत 31959 रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुकी हैं, जिनमें से 4277 हॉटस्पॉट (प्रभावित स्थानों) विशेष तौर पर दिल्ली से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed