{"_id":"a7b39fd6a01f2b9b0789c11c87cb47c3","slug":"rape-woman-sold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवती से दुराचार, सवा लाख में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित युवती से दुराचार, सवा लाख में बेचा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती गांव निवासी एक युवती ने अपनी ही पड़ोसन और उसकी कुछ सहयोगियाें पर उसका अपहरण कर दुराचार करवाकर एक विकलांग के हाथों सवा लाख रुपये में बेचने के आरोप लगाए हैं।
सरकारी अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद थाना खुईयां सरवर पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार 3 अप्रैल को उसकी पड़ोसन ने रात 10 बजे बहाने से अपने घर बुलाया और उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया और उसे कैंटर में बैठाकर बठिंडा ले गए। पीड़िता ने बताया कि जब उसे कुछ होश आया तो उसने उन लोगों की बातें सुनीं। वे रामपुरा फूल पहुंचने की बात कह रहे थे।
पीड़िता के अनुसार उक्त लोगाें ने वहीं के निवासी एक विकलांग व्यक्ति के हाथाें उसे 1 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया। जिसने उसे घर में बंदी बनाकर रखा और उससे दुराचार किया। वह किसी प्रकार से उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और सारी जानकारी अपने परिजनाें को दी। मामले की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह ने महिला कांस्टेबल की उपस्थिति में पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।